Salman Khan Shot Shahrukh Khan With Gun: बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक ‘करण अर्जुन’ 29 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने इस फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ दिलचस्प और चौंकाने वाली बातें शेयर की हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
22 नवंबर को रि-रिलीज हो रही फिल्म
राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी और राखी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में भाई-भाई का प्यार दर्शकों के दिलों में आज भी जिंदा है। 29 सालों बाद जब इस फिल्म को फिर से थिएटर में रिलीज किया जा रहा है, तब इसे लेकर फैंस के बीच गजब की एक्साइटमेंट है। ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के सेट से जुड़ी राकेश रोशन की कुछ मजेदार यादें भी सामने आईं, जो हर किसी को हैरान कर देंगी।
सलमान ने शाहरुख को जब मारी गोली
राकेश रोशन ने Galatta India के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि एक दिन सेट पर सलमान खान ने शाहरुख खान को एक गन से ‘शूट’ कर दिया था। हालांकि ये गन असली नहीं थी, बल्कि नकली गन थी। सलमान खान ने फिल्म के एक्शन डायरेक्टर से गन ली थी और पूरे सेट पर सभी के साथ प्रैंक कर दिया था। शाहरुख और सलमान ने सेट पर एक लड़ाई करने का भी प्रैंक सभी के साथ किया जिसमें सलमान ने शाहरुख को गन से शूट किया और शाहरुख ने सोमरसॉल्ट करते हुए जमीन पर गिरने की एक्टिंग की। इस प्रैंक को देखकर राकेश रोशन की हालत खराब हो गई थी और वो घबराए हुए थे।
राकेश रोशन को सलमान-शाहरुख ने डरा दिया
राकेश रोशन ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने उन दोनों से कहा ऐसे मत करो यार, ये कोई मजाक नहीं है! ये बहुत ही गंभीर बात है। कोई शॉक लग सकता है और सेट पर कोई भी हादसा हो सकता था।’ लेकिन उस वक्त सलमान और शाहरुख दोनों ही काफी युवा थे, तो उन्हें ये सब मजेदार लगता था।’
राकेश रोशन ने ये भी बताया कि उस वक्त वो काफी चिंता में थे क्योंकि फिल्म के सेट पर ऐसे ‘प्रैंक’ करने से कभी भी कोई अनहोनी हो सकती थी। हालांकि उस दिन के बाद सलमान और शाहरुख ने तय किया कि वो ऐसे खतरनाक मजाक नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा करियर खत्म…’ फेमस बॉलीवुड सिंगर की जब चली गई आवाज, 2 साल बाद खुलासे से चौंका दिया
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
56 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines