हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Battle of Galwan नहीं, अब इस नाम से रिलीज होगी Salman Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म, भाईजान ने रिवील किया टाइटल

Battle of Galwan Name Changed: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम चेंज हो गया है. अब भाईजान की ये फिल्म ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज होगी.

विज्ञापन
Battle of Galwan. image credit- social media

Battle Of Galwan Name Changed: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम चेंज हो गया है. अब भाईजान की ये फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने एक पोस्ट के जरिए दी है. जैसे ही सलमान खान का ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.

सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सलमान खान की फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर नजर आ रहा है, जिसमें सलमान खान को कुछ चोटें लगी हैं. पोस्ट में सलमान एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’.

सलमान ने लिखा ये कैप्शन

पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’, ‘हैशटैग मातृभूमि’. जैसे ही सलमान खान का ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू किया. इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

बता दें कि पहले इस फिल्म को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन अब इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है. सलमान खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी 5 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है.

फिल्म की रिलीज का इंतजार

सलमान खान की इस फिल्म की बात करें तो इसके गाने और टीजर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. अब हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इतंजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. अब ये इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 3255 करोड़ी फिल्म के एक्टर को मिला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड, इस ओटीटी पर है अवेलेबल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola