वीकेंड का वार में इन 5 कंटेस्टेंट्स की क्लास लेंगे Salman Khan, हरकतें ही ऐसी

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते वीकेंड के वार पर सलमान खान का गुस्सा ज्वालामुखी की तरह फटने वाला है। वो 5 कंटेस्टेंट्स पर वार कर सकते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में जल्द ही वीकेंड का वार होगा। इस बार सलमान खान (Salman Khan) का इंतजार करना फैंस को काफी भारी हो रहा है। लोगों को इंतजार है कि कब भाईजान आएंगे और सभी घरवालों की क्लास लगाएंगे? इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स की बैंड बजना तय है। हफ्ता शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और एक-के बाद एक कांड होते जा रहे हैं जिसके बाद ये तय हो गया है कि इस बार वीकेंड का वार ना सिर्फ दिलचस्प बल्कि धमाकेदार होने वाला है। अब किस-किस पर सलमान खान का वार करना तय है वो भी जान लेते हैं।

विज्ञापन

Karan Veer Mehra

करण वीर मेहरा पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे। शिल्पा शिरोडकर ने उन्हें जो बार-बार धोखा दिया उसके बाद उन्हें खूब सिम्पथी मिली। लेकिन इस हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को फटकार लगा सकते हैं। दरअसल, करण ने शो में श्रुतिका को जो शब्द कहे हैं वो काफी घाटियां हैं। बग्गा को सुसु करवाने वाली बात करण के खिलाफ जा रही हैं। महिलाओं को लेकर भद्दी बातें करने के अलावा करण जिस तरह से नॉमिनेशन टास्क में एडिन रोज पर गुस्से में चढ़कर आए थे वो भी उनके शर्मिंदा होने की वजह बन सकता है।

Avinash Mishra और Rajat Dalal

जल्द ही बिग बॉस के घर में एक बार फिर झगड़ा होने वाला है। दिग्विजय राठी से ऑफेंड होकर अविनाश मिश्रा और रजत दलाल अपना आपा खो देंगे। इन तीनों के बीच हाथापाई होने वाली है। अविनाश और रजत दोनों दिग्विजय को मारने पर बेकाबू हो जाएंगे जिसके बाद सभी घरवाले बीच में आकर इन्हें रोकने की कोशिश करेंगे। अब बिग बॉस के घर में हिंसा होगी तो सलमान खान तो भड़केंगे ही। अविनाश और रजत को इस हफ्ते सलमान के गुस्से से कोई नहीं बचा सकता।

विज्ञापन

विज्ञापन

Chum Darang और Shrutika

2 हफ्तों से चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन के झगड़े चल रहे हैं। अब इनकी दोस्ती पूरी तरह टूट गई है। लेकिन झगड़े में दोनों एक-दूसरे पर जो आरोप लगा रही हैं उसपर सलामन खान भड़क सकते हैं। श्रुतिका ने चुम को गुस्से में काफी कुछ कहा है। साथ ही उन्होंने करण को भी टास्क के दौरान ताना मरते हुए हद पार कर दी थी। ऐसे में श्रुतिका पर सलमान का वार हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ