Salman Khan Makeup Artist Assaulted: सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक्टर के प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले एक मेकअप आर्टिस्ट ने यह आरोप लगाया है कि उमके साथ मुंबई में एक बार के बाहर मारपीट (Salman Khan Makeup Artist Assaulted) की गई है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार मेकअप आर्टिस्ट का नाम पालेश्वर चव्हाण है और उनका कहना है कि उनपर हमला किया गया है, जिसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था।
बार मैनेजर से हुई थी बहस
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, रात 10.30 बजे पालेश्वर मुंबई के सांताक्रूज स्थित पुष्पक बार में बार मैनेजर सतीश शेट्टी से उधार दिए गए पैसे के बारे में पूछताछ करने गए थे। वहां पहुंचने पर बार के मैनेजर ने उनको कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा, जिसके बाद वह देर रात तक इंतजार करते रहे। रात 1 बजे उनको इस बात की सूचना की गई कि बार बंद हो जाएगा और उनको वापस लौट जाना चाहिए। वह अंदर से बाहर तक गए लेकिन बाहर बार के मैनेजर ने उनके साथ बहस की।
यह भी पढ़ें: क्या है वह धोखाधड़ी केस जिसमें Zareen Khan को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने लगाईं पाबंदियां
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पालेश्वर चव्हाण ने आगे कहा कि बहस के बाद मैनेजर ने अपने दोस्त, वेटर और बार के गार्ड को बुलाया और उन्होंने चव्हाण पर लोहे की रॉड और ईंट से हमला किया। पीड़ित चव्हाण का यह भी कहना है कि पिटाई के दौरान उनकी सोने की चेन, दो लॉकेट और एक रुद्राक्ष की माला खो गई है। इस घटना के बाद तुरंत उनको इलाज के लिए वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया है। पालेश्वर ने इस मामले की शिकायत 11 दिसंबर को वकोला पुलिस स्टेशन में की। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 324 और 34 के तहत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
लगे आठ टांके
पालेश्वर चव्हाण ने यह भी बताया कि मारपीट के कारण उनको इतनी चोट लगी कि इसके बाद आठ टांके लगाने पड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार चव्हाण ने सतीश शेट्टी को तीन लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन उन्होंने उसे वापस नहीं किया है। कहा गया कि इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines