हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7.3 IMDb रेटिंग वाली आइकॉनिक फिल्म, जिसमें प्यार में बदली दोस्ती; कहानी ने हर जनरेशन का जीता दिल!

Prime Video Iconic Romantic Movie: बॉलीवुड की एक फिल्म ऐसी रही है जो काफी आइकॉनिक साबित हुई. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दोस्ती प्यार में बदल जाती है. फिल्म की कहानी हर जनरेशन की फेवरेट है. चलिए आपको भी फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन
बॉलीवुड की आइकॉनिक मूवी

Prime Video Iconic Romantic Movie: कई फिल्में ऐसी हैं जो ओटीटी की दुनिया में आते ही ट्रेंडिंग बन जाती हैं. इस लिस्ट में कुछ फिल्म इंडस्ट्री की आइकॉनिक फिल्में भी शामिल हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 90 के दशक की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. हर जनरेशन के लोग इस 7.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म के दीवाने हैं. फिल्म की कहानी इतनी यूनिक है कि इसमें दोस्ती प्यार में बदलती नजर आएगी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म है. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी प्रेम और सुमन की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत करण से शुरू होती है जो एक गरीब मैकेनिक होता है और वो अपनी बेटी सुमन के साथ गांव में रहता है. बेटी की शादी के लिए पैसे कमाने वो दुबई चला जाता है और सुमन को अपने अमीर दोस्त किशन के घर छोड़ देता है. वहां सुमन की दोस्ती किशन के बेटे प्रेम से हो जाती है और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल जाती है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा…’, ‘बिग बॉस’ फेम Anurag Dobhal का रोते हुए आखिरी वीडियो वायरल

विज्ञापन

ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इस लव स्टोरी का पता प्रेम के पिता किशन को लगता है. प्रेम की मां इस रिश्ते को अपना लेती है, लेकिन और उसका दोस्त रणजीत इस शादी के खिलाफ होते हैं और सुमन को घर से निकाल देते हैं. करण वापस आता है और अपमानित होकर सुमन के साथ गांव लौट जाता है. प्रेम भी वहां पहुंचकर शादी की इजाजत मांगता है, लेकिन करण शर्त रख देता है. अब आगे क्या होता है इसे जानने के लिए आपको इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखना होगा.

यह भी पढ़ें: ‘खिड़कियां हिलती है, दरवाजे खड़खड़ाते हैं…’, बम धमाकों के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता, कहा- ‘ये डरावना है’

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में प्रेम का रोल सलमान खान ने बखूबी निभाया है. वहीं सुमन के किरदार में भाग्यश्री नजर आई हैं. 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी. सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी सुपरहिट हुए. आज भी फिल्म की कहानी और फिल्म के गाने ऑडियंस के फेवरेट हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola