'मैंने प्यार किया' में सलमान नहीं ये एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद, आमिर-शाहरुख के साथ भी कर चुके काम

सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ पहले दूसरे एक्टर को ऑफर हुई थी. लेकिन लुक्स की वजह से उस सितारे के हाथों से ये फिल्म निकल गई थी. चलिए इस किस्से के बारे में विस्तार से जानते हैं.

salman khan, maine pyaar kiya, deepak tijori

सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' पहले इस सितारे को हुई थी ऑफर

बॉलीवुड की कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ऑडियंस के दिल पर अलग छाप छोड़ दी. पहली ही फिल्म से हीरो बनने के बाद ये सितारे आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. इनमें ही एक स्टार का नाम है जो हैं सलमान खान. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी सोलो हिट डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया से ऑडियंस के दिल पर अलग ही छाप छोड़ दी थी. आज भी लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आती है. लेकिन क्या आपको पता है मैंने प्यार किया में सलमान खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. इस फिल्म के लिए पहले दीपक तिजोरी को कास्ट किया गया था. चलिए आपको भी इस दिलचस्प किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं.

क्यों हाथों से निकला रोल?

दीपक तिजोरी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि सूरज बड़जात्या ने सलमान खान से पहले इस फिल्म के लिए मुझे अप्रोच किया था, लेकिन मेरे लुक्स की वजह से ये रोल मेरे हाथों से चला गया था. दीपक ने बताया कि जब मेरी जगह सलमान खान को कास्ट किया गया तो मैंने निर्माताओं से पूछा तो उन्होंने कहा कि ऑडियंस को सलमान खान का लुक आपके लुक से ज्यादा पसंद आएगा.

सुपरहिट थी ‘मैंने प्यार किया’

दीपक तिजोरी ने आगे बताया था कि मेरा ऑडिशन काफी अच्छा गया था लेकिन लुक्स की वजह से ये रोल मेरे हाथों से चला गया. बता दें सूरज बड़जात्या की ‘मैंने प्यार किया’ को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था. इस फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्यश्री लीड रोल में नजर आई थीं. दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में फ्रेश थी और ये काफी पसंद भी की गई. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. ‘कबूतर जा’ गाना तो आज भी लोगों को पसंद है.

इन फिल्मों में भी आए नजर

वहीं दीपक तिजोरी की बात करें तो वो आमिर खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. आमिर खान की ‘जो जीता वही सिकंदर’ में दीपक तिजोरी ने शेखर मल्होत्रा का किरदार निभाया तो जो काफी हिट भी हुआ था. शाहरुख खान की ‘अंजाम’, ‘बादशाह’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्मों में भी दीपक तिजोरी नजर आ चुके हैं. बॉलीवुड में वो नेगेटिव और पॉजिटिव किरदारों के लिए जाने जाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ