सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर किसी के भी नाम से कुछ भी वायरल हो जाता है। खास सेलेब्स की बात करें तो इंटरनेट पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो स्टार्स के नाम पर होते हैं, लेकिन वो फेक होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहा वीडियो सलमान खान का बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान से सामने आया है। आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई…
फिर वायरल हुआ सालों पुराना वीडियो
दरअसल, इंटरनेट पर इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो सालों पुराना वीडियो है। पहलगाम हमले के बाद ये वीडियो चर्चा में आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हैं, लेकिन वीडियो में दिख रहे शख्स सलमान खान नहीं हैं।
वीडियो में सलमान का हमशक्ल
जी हां, ये भाईजान का हमशक्ल है और यही वजह है कि वीडियो सलमान के नाम पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की तरह दिखने वाला एक शख्स बाइक ठीक कर रहा है। साथ ही वीडियो में आवाज आ रही है कि सलमान खान गोल्डन मार्केड में बाइक सीधी करते हुए। पाकिस्तान से सामने आया ये वीडियो सालों पुराना है, जो पहलगाम हमले के बाद चर्चा में आया है।
सलमान खान के लुक और स्टाइल को लोग करते हैं कॉपी
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का अपना एक अलग स्टाइल और जलवा है। फैंस एक्टर के लुक और स्वैग को कॉपी भी करते हैं। कोई उनके हेयरस्टाइल तो कोई व्लू स्टोन ब्रेसलेट को पहनता है। यही वजह है कि भाईजान की तरह दिखने वाले शख्स का ये वीडियो फिर से वायरल हो गया। साथ ही अगर वीडियो की सच्चाई की बात करें तो इसकी सच्चाई यही है कि इसमें सलमान खान नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है।
यह भी पढ़ें- इस साल रिलीज हुई इन फिल्मों पर कंट्रोवर्सी; एक हुई HIT, तो दूसरी पर लगा BAN
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines