बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फैंस उन्हें हर लुक में देखना पसंद करते हैं लेकिन इस बार एक्टर का नया लुक देखकर खुद फैंस भी हैरान रह गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो आया है, जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर का लुक उनके हर बार के लुक से काफी हटकर दिखा। वहीं उन्होंने जो पैंट पहनी थी, वह लोगों का ध्यान खींच रही है। उनका अनोखा लुक देखकर फैंस भी काफी खुश दिख रहे हैं।
फंकी लुक में दिखे सलमान खान
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान अपनी कार से उतरते हैं। उनके साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे। इस दौरान सबकी निगाहें सलमान खान के फंकी लुक पर टिक गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर बिल्कुल स्टाइलिश लुक में एक ड्रेपर की तरह दिख रहे हैं। उन्होंने नीले रंग की टी-शर्ट के साथ ब्लैक रंग की जैकेट पहनी हुई है। हालांकि सलमान की पैंट भी कुछ कम स्टाइलिश नहीं दिखी।
यह भी पढ़ें: कौन है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी? जिसपर हावी हुआ ‘शैतान’
विटेंज कैप में दिखे स्टाइलिश
दरअसल, वीडियो में सलमान खान जो पैंट पहने हुए हैं उसकी बैक साइड पर उनका एक पोस्टर छपा हुआ है, जबकि पैंट के जेबों पर ब्राउन कलर के पैचेज बने हुए हैं। इसके साथ ही एक्टर ने विटेंज कैप लगा रखी है, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। साथ में ब्लैक शूज पहने हुए हैं। इस पूरे लुक में सलमान खान काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
सलमान खान का नया लुक देखने के बाद एक्टर के फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एयरपोर्ट पर सलमान खान की मुलाकात बाबा सिद्दिकी से भी हो गई। इस दौरान एक्टर काफी खुश दिखाई दिए। वैसे आपको बता दें कि सलमान खान पब्लिक प्लेस पर हमेशा ही खुश नजर आते हैं। यहां तक कि अपने फैंस के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराने से भी वह कभी पीछे नहीं हटते।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों ‘द बुल’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘शेर खान’ पर भी अपडेट आ चुका है। हाल ही में उनके भाई अरबाज खान ने ‘शेर खान’ पर बात करते हुए बताया था कि वह इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। इसके अलावा सलमान ‘टाइगर वर्सेज पठान’, ‘किक 2’ में भी दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
रात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
28 mins agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
1 hr agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
2 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
2 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
2 hrs agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
3 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
3 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines