हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने नहीं मांगे 5 करोड़! Salman Khan को धमकी मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

Mumbai Police on Salman Khan Life Threat: सलमान खान से शुक्रवार सुबह 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी जिसमें उन्हें धमकाया गया था. अब इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Mumbai Police on Salman Khan Life Threat

Mumbai Police on Salman Khan Life Threat: सलमान खान को धमकी मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल 18 अक्टूबर को सुबह बॉलीवुड के दबंग खान को धमकी मिलने की खबर आई थी, जिसमें उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। ट्रैफिक पुलिस की माने तो एक्टर को ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से नहीं बल्कि एक प्रैंक के तौर पर किसी अंजान शख्स ने दी है। खबरों की मानें तो सलमान खान से 5 करोड़ की डिमांड किसी अंजान शख्स द्वारा की गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

सलमान खान के साथ हुआ मजाक 

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच का विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। गैंगस्टर बिश्नोई ने सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां दी हैं। हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। सीएनबीसी की खबर के मुताबिक इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये मैसेज एक प्रैंक है और इसके पीछे कौन है, इसकी जांच की जा रही है।

सलमान खान को मिली धमकी में क्या लिखा गया?

सलमान खान को मिले धमकी भरे मैसेज में कहा गया कि इसे हल्के में न लिया जाए। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। इस मैसेज में ये भी लिखा गया कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सलमान खान के घर की बढ़ी सुरक्षा

सलमान खान की सुरक्षा को उनका परिवार और फैंस चिंता में हैं। हाल के दिनों में उनकी सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है। पिछले कुछ महीनों से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ये मामला फिर से सुर्खियों में आया है। इससे पहले अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था, जिसने भाईजान की हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें: धमकियों से बेपरवाह Salman Khan ने शुरू की शूटिंग, Bigg Boss 18 के सेट पर पहुंचकर ‘दबंग’ ने कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola