हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘शुरू से शुरू करते हैं…’ सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अब अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है. इतना ही नहीं उनका पहला वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें एक्टर का मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल (PIC-Being Salman Khan, Youtube)

सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों और टीवी शो से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अब उन्होंने एक नई पारी का आगाज कर लिया है. दरअसल, एक्टर ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने चैनल पर एक वीडियो भी शेयर कर दिया है. सलमान खान ने बीते दिन 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को यह जानकारी शेयर की थी.

सलमान खान के यूट्यूब चैनल लॉन्च पर 38,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर भी आ गए हैं. भाईजान ने अपने यूट्यूब चैनल को लेकर सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट  किया था, जिसमें वो पेज का आइडिया बताने से पहले A to Z एल्फाबेट सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. भाईजान हिंट दे दिया है कि यह चैनल सिर्फ एक कंटेंट पर सीमित नहीं रहे हैं बल्कि इसपर आपको दबंग खान से जुड़े जीवन के बारे में भी देखने को मिलने वाला है.

सलमान खान ने बनाया अपना यूट्यूब चैनल

सलमान खान ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, करते हैं. ‘मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, ए से जेड तक सब यहां मिलेगा.’ अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 72.7 मिलियन फॉलोअर्स है, तो वहीं एक्स (पहले ट्विटर) पर भाईजान के 42.1 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं. वो अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर करते रहते हैं.

विज्ञापन

भाईजान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सलमान सर की क्लास बॉडी पार्ट्स टीचर भी मैं, स्टूडेंट भी मैं.’ इसके बाद वो सलमान खान दो भूमिका में नजर आते हैं. दरअसल सलमान खान खुद ही एक्टिंग के टीचर बने हैं, तो वही एक्टिंग सिखने वाले स्टूडेंट बने है. दबंग खान के इस वीडियो पर हजारों में व्यूज मिले हैं और हजारों में लाइक्स मिले हैं. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola