Salman Khan Latest Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आजकल रियलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की पसलियों में चोट लगी है, जिसकी वजह से चर्चा में आए थे। अभिनेता के फैंस ने उनके लिए दुआएं भी मांगी थी। एक्टर के जल्दी ठीक होने की कामना की थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बिग बॉस 18 के सेट का बताया जा रहा है।
सलमान की पसलियों में लगी चोट
इंटरनेट पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका स्वैग अलग ही नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर कहा गया कि यह बिग बॉस 18 के सेट का है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में भी लिखा गया है कि सलमान खान अपनी पसलियों की चोट से ठीक होने के बाद बिग बॉस 18 की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि सामने आए इस लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, क्योंकि वीडियो में वे अपनी पसलियों पर हाथ रखते नजर आए, जिससे साफ है कि एक्टर अभी भी दर्द में हैं।
बुजुर्ग महिला संग बात करते दिखें सलमान
सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान एक बुजुर्ग महिला संग बात करते दिख रहे हैं। सामने आए वीडियो में सलमान जिस तरह से बुजुर्ग महिला से मुस्कुरा कर बात कर रहे हैं, वह हर किसी का दिल छू रहा है। यूजर्स और फैंस भी सलमान के इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने की सलमान खान की तारीफ
एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा कि एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे भाईजान। दूसरे यूजर ने लिखा कि सलमान खान हर किसी के फेवरेट हैं, फिर चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। तीसरे यूजर ने लिखा कि भाईजान दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते। चौथे यूजर ने लिखा कि सलमान का स्वैग ही अलग है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस वीडियो पर कर रहे हैं।
पूरी तरह से ठीक नहीं हुए सलमान
गौरतलब है कि एक इवेंट से सलमान खान का वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके बैठने के तरीके को लेकर सवाल उठाया गया। हालांकि वीडियो के सामने के बाद खबर आई कि सलमान की पसलियों में चोट लगी है और वे दर्द से गुजर रहे हैं। वहीं अब भाईजान चोट से उबर रहे हैं और उनका हाल सामने आए लेटेस्ट वीडियो में भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- TV एक्ट्रेस के साथ फिल्ममेकर की घिनौनी करतूत, एक्ट्रेस बोलीं- मैंने उसे धक्का दिया…
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
51 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines