Salman Khan Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। फैंस भी सुपरस्टार का हंबल नेचर देख इम्प्रेस हो गए हैं। हाल ही में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) की ओपनिंग सेरेमनी थी जहां कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थी। लेकिन सलमान खान ने इस इवेंट में सारी लाइमलाइट लूट ली। उन्होंने जिस तरह से अपनी फैमिली का ख्याल रखा, उन्हें ट्रीट किया अब ये देख फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। इस इवेंट से सलमान खान के एक या दो नहीं बल्कि कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में है दबंग खान का वो वीडियो जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।
सलमान की मां संग दिखी स्पेशल बॉन्डिंग
बता दें, सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि उनकी मां सलमा खान भी पहुंची थीं। वहीं, अब जो उनका वीडियो सामने आया है उसमें एक्टर और उनकी मां के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। आप देख सकते हैं कि कैसे सलमान अपनी मां के पास जाते हैं और उन्हें प्यार से किस करते हैं। इसके बाद सलमा खान भी अपने बेटे पर प्यार लुटाती हैं। इस मां- बेटे का ये खूबसूरत मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो गया है। सभी फैंस इसे देख इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो पर लाइक और कमैंट्स की बाढ़ आ चुकी है। लोग इस पर कमेंट कर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
मां पर सलमान ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने लिखा है, ‘सल्लू भाई जैसा दिल, हर लड़का हकदार है।’ एक ने कहा, ‘ सलमान खान अपने माता-पिता के साथ रहते हैं आज भी। बहुत ही नेक्स्ट लेवल ट्रीट करते हैं। तीनों भाई बहुत विनम्र हैं।’ फिर एक ने कहा, ‘यही तो पसंद है सलमान की माता-पिता के प्रति इज्जत…लव यू।’ एक यूजर ने लिखा, ‘आज इंटरनेट पर ये सबसे प्यारा वीडियो है।’ एक फैन बोला, ‘माशाअल्लाह कामयाब होने का यही कारण है।’ इसके अलावा इस वीडियो में बॉबी देओल (Bobby Deol) भी सलमान की मां से प्यार से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। फिर अब्दु रोजिक आते हैं और वो भी सलमा खान को ग्रीट करते हैं। सभी लोगों ने सलमा खान पर खूब प्यार लुटाया है।
यह भी पढ़ें: Suhana Khan ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, SRK की लाड़ली ने छोटी उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम
वीडियो में दिखा भाई-बहन का प्यार
सलमान खान अपनी मां के साथ अपनी बहन अर्पिता खान पर बरसाए प्यार की वजह से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस भाई-बहन की जोड़ी का भी एक स्पेशल वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। जिसमें जैसे ही अर्पिता- सलमान को देखती हैं तो सलमान उन्हें गले लगा लेते हैं और फिर अर्पिता अपने भाई को किस करती हैं। इसके बाद एक्टर को अपने भांजा-भांजी के साथ क्यूट मोमेंट्स बिताते हुए भी देखा जाता है। इतना ही नहीं अब्दु रोजिक और अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ भी सलमान बेहद क्यूट तरह से बर्ताव करते दिखे। अब भाईजान के ये वीडियो एक बार फिर फैंस को उनका दीवाना बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines