Kick 2 Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान को लेकर खूब बातें होती रहती हैं. इस बीच अब एक बार फिर से भाईजान लाइमलाइट में आ गए हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तो आपको बता देते हैं कि इस वक्त सलमान अपनी फिल्म ”किक 2” को लेकर चर्चा में आए हैं.
सलमान खान की फिल्म ‘किक 2’
दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘किक 2’ पर अपडेट आया है. ये तो सभी जानते हैं कि बिग बॉस 19 में सलमान खान ने फिल्म पर हिंट दिया था, लेकिन अब इसकी स्टारकास्ट और विलेन को लेकर चर्चा हो रही है. मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म में बिग बॉस 19 के कंटेंस्टेट स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे नजर आ सकते हैं.
कौन होगा विलेन?
इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सुनने में तो ये भी आया है कि ‘किक 2’ में फिल्म ‘धुरंधर’ के विलेन अक्षय खन्ना विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसको लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सुनने में यही आ रहा है. गौरतलब है कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ के सीक्वल को लेकर काफी समय से चर्चाएं हो रही है. ऐसे में अगर ये चर्चा सच होती है, तो फैंस के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा.
सलमान के अलावा ये स्टार्स भी थे फिल्म में
वहीं. अगर सलमान खान की फिल्म ”किक” की बात करें तो ये फिल्म साल 2014 में आई थी. भाईजान की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला थे और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया था. सलमान खान के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मिथुन चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह, विपिन शर्मा, सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा, रजित कपूर, सुमोना चक्रवर्ती, काविन दवे ने बेहद अहम किरदार निभाया था.
यह भी पढ़ें- ‘मैं दुनिया भर में फिल्म…’, Alia Bhatt को मिला गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
51 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines