Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Teaser Release: जिस पल का सभी को इंतजार था वो आज आ ही गया। सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का धमाकेदार टीजर अब रिलीज हो चुका है। कुछ देर पहले खुद एक्टर ने अपने फैंस को ये खास तोहफा दिया है। ‘टाइगर’ फ्रैंचाइज़ी की 3 किश्त का टीजर अब सामने आ चुका है। 11 बजते ही सलमान ने अपना वादा निभाया और फैंस को टाइगर का खास मैसेज दे दिया। सबसे खास बनात तो ये है कि न सिर्फ हिन्दी बल्कि तमिल और तेलगु भाषा में भी ‘टाइगर 3’ का टीजर जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या Salman Khan से डरे Tiger Shroff? Ganapath का टीजर पोस्टपोन होने का Tiger 3 से क्या है कनेक्शन
टीजर देख खुश हो जाएगा दिल
फैंस इसके बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान देखने को मिल रही है। बात अगर टीजर की करें तो इसे देखकर साफ हो गया है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। दरअसल, सलामन खान की परफॉरमेंस इस टीजर में इतनी बढ़िया है कि फैंस खुशी से फुले नहीं समा रहे। YRF के स्पाय यूनिवर्स में सलमान खान और कैटरीना कैफ के कमबैक ने बाकी सभी फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया है।
ये है फिल्म की कहानी
इस बार फिल्म में फैंस को देखने को मिलेगा कि कैसे 20 सालों तक इंडिया की हिफाजत करने के बाद टाइगर अपने लिए आपसे अपना करैक्टर सरीफिकेट मांगता है। दरअसल, अब टीजर में फिल्म की स्टोरी को लेकर बड़ा हिंट दे दिया गया है। इस बार टाइगर पर गद्दार का टैग लगा है, जिसके बाद वो खुद को देशभक्त साबित करने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ेगा। इस वीडियो में सलमान ने एक जबरदस्त डायलॉग भी मारा है। उन्होंने कहा- ‘मेरे बेटे को मैं नहीं बल्कि इंडिया बोलेगा कि उसका बाप क्या था, गद्दार या देशभक्त? जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में हाजिर… नहीं तो जय हिन्द।’
आते ही छाया Tiger 3 का टीजर
अब एक्टर की इस धांसू परफॉर्मेंस पर फैंस फिदा हो गए हैं। फिल्म में काफी गजब के एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलने वाले हैं। कैटरीना और सलमान की परफॉरमेंस इस बार भी ऑडियंस को इम्प्रेस कर ही देगी। ऐसे में इस टीजर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ये वीडियो आते ही वायरल हो गया है। अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। बता दें, ये फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। Tiger 3 को 3 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines