Salman Khan Tiger 3 Villain Emraan Hashmi: इन दिनों बॉलीवुड के दंबग सलमान खान (Salman Khan) के फैंस उनकी मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की रिलीज को लेकर बेसब्र हुए जा रहे हैं, जो 12 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की 5 नवंबर से एडवांस बुकिंग जारी है, जो अब तक 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का आकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे ये कहा गलत नहीं होगा कि ‘टाइगर’ एक बार फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने के लिए तैयार है। मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस इसलिए भी एक्साइटेड हैं, क्योंकि एक बार फिर बड़े पर सलमान और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) साथ नजर आने वाले हैं।
ऐसे में फैंस ‘जोया और टाइगर’ की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ-साथ दोनों के एक्शन के लिए भी बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने के वेट कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान से एक ऐसा हीरो भिड़ने जा रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक 13 फ्लॉप फिल्में दी, जिसके बाद अब उसको सलमान की इस फिल्म से थोड़ी उम्मीद है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि ‘TIGER 3’ में विलेन के किरदार में नजर आने वाले इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) हैं।
इस फिल्म से मिली थी Emraan Hashmi को पहचान
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi In Tiger 3) ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘फुटपाथ’ से की थी। ये फिल्म उनके लिए कुछ खास लकी साबित नहीं हुई। इसके बाद एक्टर साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ में नजर आए, जिसमें उनके साथ मल्लिका शेरावत ने कई बोल्ड सीन दिए थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके बाद एक्टर कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन उनकी पहली हिट साल 2008 में आई फिल्म ‘जन्नत’ थी। इसके तीन साल बाद इमरान की ‘मर्डर 2’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ रिलीज हुईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: लगातार बॉक्स ऑफिस पर उड़ान भर रही Leo और 12th Fail, जानें किसकी कितनी हुई कमाई?
Emraan Hashmi की एक के बाद 13 फ्लॉप फिल्में
इसके बाद एक बार फिर उनके करियर को ब्रेक लगा और उनकी लगातार 13 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबति हुईं। इन फिल्मों में ‘रश’, ‘एक थी डायन’, ‘घनचक्कर’, ‘राजा नटवरलाल’, ‘उंगली’, ‘मिस्टर’ शामिल हैं। ‘व्हाय चीट इंडिया’, ‘द बॉडी’ और इसी साल रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘सेल्फी’ थी। वहीं, अब वो सलमान खान और कैटरीन कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ में कुछ अलग किरदार और लुक के साथ बड़े पर्दे पर उतरने जा रहे हैं, जिसको लेकर एक्टर के फैंस भी उत्साहित हैं। अब देखना ये है कि क्या इस फिल्म से एक बार फिर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के करियर को ऊंचाई मिल पाएगी या नहीं।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
25 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines