Tiger 3 OTT Release: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) रविवार, 12 नवंबर यानी दिवाली के खास मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको अब बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन हो चुके हैं और इन पांच दिनों में फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं, सलमान और कैटरीना के जो फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पा रहे हैं वो इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं, जिनके लिए खुशखबरी है। हाल में फिल्म की ओटीटी रिलीज (Tiger 3 OTT Release) को लेकर अपडेट आई है।
आजकल सिनेमाघरों के बाद फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हो जाती है, जिससे उन लोगों के लिए सुविधा हो जाती है जो सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं जा पाते। हाल में सिनेमाघरों से उतरने के कुछ ही दिनों बाद फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो जाती है और वहां धूम मचाती है। ऐसे ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) कुछ समय पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की ‘लियो’ (Leo) है, जो 21 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
OTT पर कहां और कब रिलीज होगी Tiger 3?
ऐसे में अब सलमान खान के फैंस को भी ‘टाइगर 3’ के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है। हालांकि, कोई भी फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तब तक रिलीज नहीं होती, जब तक वो सिनेमाघरों में लगी है और सिनेमाघरों से उतरने के भी 20 से 25 दिनों बाद ही ओटीटी पर दस्तक देती है। ऐसा ही ‘टाइगर 3’ के साथ भी होगा। इस फिल्म के राइट्स भी एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीद लिए हैं और वो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) है। जहां थिएट्रिकल परफॉर्मेंस के बाद ‘टाइगर 3’ रिलीज हो जाएगी, जिसके बाद फैंस फिल्म को घर बैठे देख पाएंगे और इसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: दुनियाभर में छाई सलमान खान की Tiger 3, पांच दिनों में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
कितने करोड़ में मिली Tiger 3 के राइट्स?
वहीं, अब सवाल आता है कि फिल्म के राइट्स कितने करोड़ में फाइनल हुए तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3 OTT Rights) के ओटीटी राइट्स के लिए यश राज स्टूडियो और अमेजन प्राइम वीडियो के बीच 200 करोड़ की डील हुई है, जो एक शानदार डील है। फिलहाल, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, क्योंकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अभी महज पांच दिन हुए हैं। जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर लेगी उसके बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ जाएगी।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
6 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
10 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
12 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
14 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines