Tiger 3 Song Leke Prabhu Ka Naam Released: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का पहला गाना अब रिलीज़ हो चुका है। Leke Prabhu Ka Naam एक पार्टी सांग है जिसे खुद अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने के आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। इस म्यूजिक वीडियो में सलमान खान और कैटरीना कैफ जमकर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके डांस स्टेप्स देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस ऑन स्क्रीन जोड़ी ने पॉवरफुल परफॉरमेंस देकर ये साबित कर दिया है कि जब पहला गाना ही ऐसा है तो आगे तो क्या-क्या होने वाला है।
जुबान पर चढ़ जाएगा गाना
वैसे इस गाने की लिरिक्स भी इतनी कैची हैं कि एक बार सुनते ही ये गाना आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा और आप खुद को बनर-बार इसे गुनगुनाने से रोक नहीं पाएंगे। बता दें, जहां इस गाने में मेल वॉइस बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की है। वहीं, इस गाने को फीमेल वॉइस निकिता गांधी (Nikhita Gandhi) ने दी है। साथ ही इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya) ने लिखे हैं और इसका दमदार म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। इस गाने के लिए फैंस इसलिए भी ज़्यादा एक्साइटेड थे क्योंकि लम्बे समय से चल रही सलमान और अरिजीत की वॉर का अंत इस गाने से होने वाला था। दोनों ने अब अपनी लड़ाई को खत्म कर हाथ मिला लिया है, ये देखकर सभी लोग खुश नज़र आ रहे हैं।
सलमान-कैटरीना ने डांस से लगाई आग
इसके अलावा बात अगर ‘लेके प्रभु का नाम’ गाने के डांस स्टेप्स की करें तो सलमान और कैटरीना ने इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी है। दोनों ही स्टार्स ने इस पर परफॉर्म करते हुए अपनी पूरी जान लगा दी। इस गाने को पॉपुलर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट (Vaibhavi Merchant) ने कोरिओग्राफ किया है। वहीं, टाइगर और कैट ने अपनी मेहनत से इस गाने के साथ पूरी जस्टिस की। उनके एक्सप्रेशन से लेकर डांस मूव्स तक सब कुछ बड़ा क्रिस्प लग रहा है। फैंस को भी ये गाना सुनकर मज़ा आ गया। अब सभी पार्टी मूड में आ गए हैं।
फैंस पर छाया टाइगर का जादू
इस गाने में सलमान ने जहां अपना पूरा स्वैग दिखाया है। वहीं, कैटरीना अपनी अदाएं दिखाकर अटेंशन लूटने में कामयाब रहीं। एक मिनट के लिए भी इस वीडियो से फैंस के लिए नज़रें हटा पाना नामुमकिन है। हर तरफ अब बस खुश की लहर दौड़ रही है। फैंस को लेके प्रभु का नाम काफी पसंद आ रहा है। कोई भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहा। सोशल मीडिया पर आते ही ये गाना ट्रेंड करने लगा है। अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें, टाइगर 3 12 नवंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines