Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की हाल ही में मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान सलमान खान भी फिल्म देखने के लिए अपना कीमती वक्त निकलाकर पहुंचे थे। उनकी और आमिर खान की मुलाकात के कई खास वीडियो अब इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसी बीच अब सलमान खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जुनैद खान को सलमान ने किया नजरअंदाज
सलमान खान अपने लेटेस्ट वीडियो में आमिर खान के बेटे यानी एक्टर जुनैद खान को सरेआम इग्नोर करते हुए नजर आ रहे हैं। यानी सलमान खान का स्वैग तो देखिए, वो जिसकी फिल्म देखने पहुंचे हैं, उसी के बेटे को सबके सामने इग्नोर कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान के बॉडीगार्ड्स भी जुनैद की बेइज्जती करते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान बीइंग ह्यूमन की टी-शर्ट पहने हुए हैं उसके ऊपर उन्होंने ब्लैक जैकेट और साथ में ब्लू डेनिम पहनी है। फुल सिक्योरिटी के साथ स्टाइल में सलमान खान आगे बढ़ रहे हैं।
सलमान खान के बॉडीगार्ड्स ने आमिर खान के बेटे को हटाया पीछे
सलमान खान के इर्द-गिर्द ढेर सारे बॉडीगार्ड्स हैं, जो उनके लिए सुरक्षा घेरा बनाकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साइड से जुनैद खान आते हैं और वो सलमान खान से शायद मिलने कि कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सलमना खान एक पल के लिए भी जुनैद खान को पलटकर तक नहीं देख रहे। वहीं, जुनैद खान बॉडीगार्ड्स से कुछ रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सलामन तो सलमना उनके बॉडीगार्ड्स भी जुनैद खान को अनदेखा और अनसुना कर देते हैं। वो जुनैद को सलमान खान के पास आने से रोक देते हैं और उन्हें अपने हाथों से हटाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors में इन 3 कंटेस्टेंट्स ने पकड़े कातिल, मिस्ट्री सॉल्व करने के बाद भी हुए फेल
सलमान खान का वीडियो देख क्या बोले लोग?
अब जुनैद खान के साथ ये जो कुछ हुआ है, उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो पर एक यूजर ने मजाक करते हुए कमेंट किया, ‘किसने कहा था आम आदमी बनने को? ऑटो में जाने को?’ एक ने लिखा, ‘बेचारा साइड कर दिया।’दूसरे ने लिखा, ‘जुनैद खान कह रहे हैं- अरे मैं आमिर खान का बेटा हूं।’ तो किसी ने कहा, ‘आमिर खान के बेटे को भीड़ में घुसने की कहां जरूरत आ रही थी, वो तो पर्सनल भी मिल सकता था।’ एक ने प्रेडिक्शन भी कर दी और कहा, ‘फिर होगा आमिर का सलमान से झगड़ा।’
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
22 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
23 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines