Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीता साल सलमान खान के लिए आसान नहीं रहा है। एक्टर लगभग पूरे साल ही चर्चा में रहे हैं। इस बीच अब सलमान खान एक बार फिर से सुरक्षा को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
ग्लैक्सी अपार्टमेंट को लेकर गंभीर सलमान
दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान के घर यानी ग्लैक्सी अपार्टमेंट का एक वीडियो सामने आया है। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने घर के आस-पास की सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग सलमान खान के घर यानी ग्लैक्सी अपार्टमेंट में कैमरों को फिट करते नजर आ रहे हैं।
आसपास की सुरक्षा पर निगरानी के लिए लिया फैसला
जैसे ही सोशल मीडिया पर सलमान खान के घर का ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि हाल ही में हई घटनाओं और चीजों को लेकर सलमान खान ने अपने घर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए गंभीर कदम उठाए हैं, जिससे उनके घर और उसके आसपास की सुरक्षा पर निगरानी रखी जा सके।
बुरी नजर से बचे रहे सलमान
इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक और भी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि सलमान खान की गाड़ियों का काफिला जा रहा है और जिस गाड़ी में सलमान खान हैं, उस पर नींबू और मिर्च लटकी हुई हैं। इससे साफ है कि सलमान खान भी नजर को लेकर चौंकन्ने रहते हैं और उनकी गाड़ी पर लगी नींबू-मिर्च भाईजान को हर बुरी नजर से बचाए।
2024 में हुई फायरिंग
गौरतलब है कि साल 2024 के शुरू में ही सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इतना ही नहीं बल्कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली। इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। इसके अलावा फिल्म के सेट से लेकर जहां भी सलमान खान जाते हैं वहां पर उनका सुरक्षा बल उनके साथ होता है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल चुकी हैं धमकी
जाहिर है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि बीते साल कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई। भाईजान भी अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, इसलिए उनके पास बड़ा सुरक्षा बल है।
यह भी पढ़ें- Fighter की कॉपी है Sky Force… एक-दो सीन नहीं पूरा ट्रेलर दे रहा गवाही
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
4 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
4 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
7 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines