Salman Khan: सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर बीते दिन लगातार गोलियां चली हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए इस हमले के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है। इस अपार्टमेंट में सलमान अपने माता-पिता, भाई-बहन और उनके बच्चों के साथ रहते हैं। हालांकि रविवार की सुबह हुई फायरिंग के बाद कई फैंस सलमान को गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर सुरक्षित घर में शिफ्ट होने की सलाह दे रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि करोड़ों के मालिक होने के बावजूद सलमान इतने छोटे से घर में क्यों रहते हैं?
सलमान खान का 1 BHK घर
सलमान खान का बचपन इसी घर में बीता है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान का ये घर उनके पिता सलीम खान ने खरीदा था। 2 कमरों के इस घर में सलमान अपने दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ यहीं पले-बढ़े हैं। हालांकि अब सलमान खान के पास करोड़ों की संपत्ति है, वहीं वो एक फिल्म के लिए 100 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं। लेकिन इसके बावजूद सलमान 1 BHK घर में क्यों रहते हैं? खासकर फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहना सलमान और उनके परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसे में क्या सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे?
सलमान ने बताई वजह
सलमान खान ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में गैलेक्सी अपार्टमेंट ना छोड़ने की वजह बताई थी। सलमान का कहना था कि उन्होंने अपनी मां सलमा खान और पिता सलीम खान की वजह से गैलेक्सी अपार्टमेंट नहीं छोड़ा। उन्हें आलीशान बंगला खरीदने में कोई दिक्कत नहीं है। मगर उनके पिता सलीम खान को छोटा घर पसंद है और गैलेक्सी अपार्टमेंट से खान परिवार की ढेर सारी यादें जुड़ी हैं। यही वजह है कि सलमान गैसेक्सी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
सलमान ने कहा कि जब वो काम से थककर घर पहुंचते हैं तो मां और पिता के बीच में बैठकर बातें करना बेहद पसंद करते हैं। वहीं भाईजान के जन्मदिन से लेकर ईद तक हर खास मौके पर भाईजान के हजारो फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट का रुख करते हैं। सभी सलमान की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। सलमान के अनुसार परिवार के साथ समय बिताना और घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन करने का अपना मजा है, जो किसी बड़े घर में शायद नहीं मिलेगा।
गैलेक्सी नहीं छोड़ेंगे सलमान
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद कई लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि शायद अब सलमान गैलेक्सी छोड़ने का मन बनाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। सलमान ने फायरिंग की घटना को पब्लिसिटी स्टंट कहकर बात रफा दफा कर दी। वहीं सलमान या उनके परिवार में से किसी ने गैलेक्सी छोड़ने का कोई जिक्र नहीं किया, जिससे साफ है कि सलमान अभी भी माता-पिता के साथ गैलेक्सी में ही रहेंगे।
संबंधित खबरें
'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
17 mins agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
1 hr agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
2 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
2 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
3 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
17 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
19 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
20 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines