Salman Khan: जबसे सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना हुई है, तबसे ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है। वहीं, फैमिली से लेकर फैंस भी सभी भाईजान की चिंता कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान इस घटना के बाद भी बेहद शांत और कूल हैं। जी हां, भले ही ‘टाइगर’ की जान पर बन आई है, लेकिन सलमान खान अभी बिल्कुल शांत हैं।
क्या Tiger शेड्यूल में करेंगे बदलाव?
वहीं, इस फायरिंग के बाद खबरें आई कि सलमान खान अपने घर को छोड़कर किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो जाएंगे और अपने काम से भी ब्रेक लेंगे। आइए आपको बताते हैं कि क्या सच में सलमान अपने शेड्यूल में बदलाव करेंगे या नहीं?
घटना पर ध्यान नहीं देना चाहते सलमान
बात जब बॉलीवुड के सुपरस्टार की हो तो हर किसी का चिंता करना तो बनता है, लेकिन इस फायरिंग के बाद सलमान खान अपने काम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं करेंगे और ना ही अभिनेता अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर कहीं और शिफ्ट होंगे। सलमान खान इस घटना पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना चाहते हैं और उन्होंने अपने दोस्तों और प्रियजनों को भी चिंता ना करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं बल्कि सलमान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में ना जाने के लिए भी कहा है और इसके पीछे की वजह भाईजान ने अन्य लोगों की सुविधा बताई है। उनका कहना है कि किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
क्या है मामला?
दरअसल, बीते दिन यानी 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के घर पर सुबह फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने नवी मुंबई से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें कि सलमान खान को Y+ सुरक्षा दी गई है। साथ ही पुलिस की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सुपरस्टार की सुरक्षा को लेकर कई लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें- Rohit Godara ने Salman Khan के घर पर करवाया हमला, राजस्थान से Lawrence Bishnoi गैंग को करता है ऑपरेट
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines