Salman Khan House Firing Case: अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग केस में रोज कुछ ना कुछ लेटेस्ट अपडेट आ रहा है। जी हां, आज गुरुवार को पुलिस को इस मामले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरी कहानी?
बंदूक सप्लाई करने वाले आरोपी अरेस्ट
हाल ही में मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बंदूक सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पंजाब से अरेस्ट कर लिया है। जी हां, मिली जानकारी की मानें तो दोनों आरोपियों के नाम भी पता चल गए हैं। एक का नाम सोनू सुभाष चंदर है, जिसकी उम्र 37 साल है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू की खेती है और किराने की दुकान है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आरोपी
वहीं, अगर दूसरे आरोपी की बात करें तो दूसरा आरोपी अनुज थापन है, जिसकी उम्र 32 साल है। अनुज ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है और ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। इतना ही नहीं बल्कि इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। वहीं, अब पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मदेरी
14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस इस केस में दो आरोपियों को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है, जिनकी आज कोर्ट में पेशी भी थी। वहीं, पुलिस ने अरेस्ट किए पहले आरोपियों की चार दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। फायरिंग के बाद से सलामन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- Ishaan Khattar की मां नहीं बनेंगी Mallika Sherawat! लास्ट मूमेंट पर काम करने से किया इंकार
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
50 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
59 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines