Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में पुलिस एक्शन मोड में है। इस केस में पुलिस बेहद बारीकी से मामले की जांच कर रही है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा कदम उठाते हुए इस केस में अरेस्ट हुए दोनों शूटर्स और हथियार सप्लायर पर ‘मकोका’ लगा दिया है। बता दें कि पुलिस पहले दिन से ही गहनता से केस की जांच में जुटी हुई है। बीते दिन भी केस में अपडेट आया था कि अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।
क्या है मकोका?
साल 1999 में महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) को लॉन्च किया था। इस एक्ट के तहत उन अपराधों पर शिकंजा कसना है, जो प्लानिंग के साथ किए जाते हैं। इस एक्ट की सबसे खास बात ये होती है कि अगर किसी आरोपी पर इसे लागू किया जाए, तो जब तक उस केस की जांच पूरी नहीं होती, तब तक आरोपी को राहत नहीं मिलती यानी उसे जमानत भी नहीं मिली सकती और केस की जांच पूरी होने तक उसे जेल में ही रहना होता है। बता दें कि ये एक्ट अभी सिर्फ दिल्ली और महाराष्ट्र में मान्य है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। हाल ही में हुई फायरिंग के बाद इसकी जिम्मेदारी भी अनमोल बिश्नोई ने ली। एक पोस्ट के जरिए अनमोल ने कहा कि उन्होंने ही सलमान के घर पर ये फायरिंग करवाई है। इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से मामले की जांच शुरू की और मामले में चार लोगों को अभी तक अरेस्ट किया है। साथ ही सलमान खान भी हाई सिक्योरिटी के बीच रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Nitesh Tiwari की ये ट्रिक भी फेल, No-Phone पॉलिसी के बाद कैसे लीक हुई ‘राम-सीता’ की फोटोज?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines