Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर इन दिनों चर्चा जोरों पर हैं। अब भई बात इंडस्ट्री के ‘भाईजान’ की है, तो चर्चा होना भी लाजिमी है। इस बीच अब सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वालों से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के लिए शूटर्स ने मोटी रकम ली थी।
आरोपियों ने पहले ही लिया था एडवांस
दरअसल, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि सागर पाल और विक्की गुप्ता ने कथित तौर पर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के लिए चार लाख रुपये की पेशकश की गई थी। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में कहा गया कि इसमें से एक लाख रुपये आरोपियों को एडवांस में दे दिया गया था। वहीं, बाकी बचे रुपये काम पूरा होने के बाद देने की बात सामने आई है।
गुजरात के कच्छ से पकड़े गए शूटर्स
बता दें कि 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर सुबह फायरिंग का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेजी से शुरू की और गुजरात से दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया। इसके बाद उन्हें एअर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई लाया गया। बताते चलें कि आरोपियों ने एक्टर के घर पर फायरिंग करने से पहले गैलेक्सी की रेकी की थी।
Salman Khan House Firing Case
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी
हालांकि इस फायरिंग के बाद इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि सलमान की सुरक्षा को लेकर प्रदेश की सरकार भी सख्त है। वहीं, इलाके के सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सलमान के घर के बाहर पुलिस का पहरा है। बता दें कि जबसे ये घटना हुई है तबसे ही सलमान के फैंस उनके लिए चिंता कर रहे हैं और टेंशन में हैं।
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पति Raj Kundra के खिलाफ ED का एक्शन, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines