Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, हाल ही में इस केस में नया मोड़ आया और उल्टा सलमान खान को लेकर कहा गया कि सलमान खान जेल में बंद आरोपियों का मर्डर करवा सकते हैं। हालांकि अब सलमान खान ने ऐसा कहने वाले आरोपियों के वकील को मानहानि का नोटिस भेजा है, जिसके मिलते ही वकील का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
अमित मिश्रा का बुरा हाल
आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल के वकील अमित मिश्रा ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को कहा कि मैंने क्या किया है, विक्की और सागर की फैमिली को डर है कि दाऊद इब्राहिम के गुर्गों सलमान के कहने पर उन्हें मार देंगे। ये सब बोलकर मैंने तो बस अपने क्लाइंट की बात सामने रखी है और मैं एक वकील हूं, तो अपने क्लाइंट का पक्ष रखना मेरा काम है और इसमें मैंने अपनी तरफ से कुछ भी नहीं कहा है।
48 घंटे में माफी मांगने को कहा- अमित
अमित ने आगे कहा कि मैंने कुछ किया ही नहीं है, लेकिन फिर भी मुझे डराने और प्रेशर डालने के लिए मानहानि का नोटिस भेजा गया है। अमित ने कहा कि मैं एक वकील हूं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि विक्टिम बन गया हूं, लेकिन अगर मेरे साथ कुछ भी गलत हुआ, तो इसके जिम्मेदार सलमान खान होंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि सलमान ने मुझे लीगल नोटिस भेज कर 48 घंटे में माफी मांगने को कहा है।
मैंने क्या किया है?
इतना ही नहीं बल्कि इस नोटिस में ये भी लिखा गया है कि अगर मैंने माफी नहीं मांगी, तो मेरे ऊपर केस होगा और आर्थिक जुर्माने भी देना होगा। वकील का कहना है कि मैं नहीं जानता कि आखिर किस आधार पर से नोटिस मुझे भेजा गया है। अमित का कहना है कि मैंने इस केस को लेकर कौन-सा अपराध कर दिया है। वकील का कहना है कि उसे इन सबमें फंसाया जा रहा है, जिससे तंग आकर को केस को छोड़ दें। इस दौरान अमित रो रहे थे और डरे सहमे नजर आ रहे थे।
आगे क्या होगा?
हालांकि अमित के इस बयान पर अब DSK लीगल फर्म से जुड़े एक लॉयर पराग का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमित ने ऐसा करके हमारे क्लाइंट का नाम खराब करने की कोशिश की है और उनका कहना है कि उन्होंने अपने पक्षदार की बात सामने रखी है, तो ऐसा कहकर वो बच नहीं सकते और इसका जवाब तो देना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने अपना जवाब देने के लिए एक महीने का टाइम मांगा है।
यह भी पढ़ें- Anupamaa को नर्क में ले जाएगा ये जबरदस्त ट्विस्ट, क्या अपने प्यार को बचा पाएगा अनुज?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
28 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines