Salman Khan House Firing Case: अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, मुंबई क्राइम ब्रांच ने केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5वें आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम ब्रांच आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है और उसकी पहचान मोहम्मद चौधरी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इस केस में अरेस्ट हुए एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली।
चौधरी ने की शूटर्स की मदद
जांच के अनुसार सामने आया है कि संडे 14 फरवरी को जब सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, उसमें जिन शूटर्स ने फायरिंग की थी मोहम्मद चौधरी ने उनकी मदद की थी। कथित तौर पर मोहम्मद चौधरी ने दोनों शूटरों को अपराध स्थल की रेकी करने में मदद की और उन्हें पैसे मुहैया कराए।
क्राइम ब्रांच ने जारी किया बयान
आरोपी को अरेस्ट करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आरोपी चौधरी को आज मुंबई लाया जा रहा है जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।
कई आरोपी अरेस्ट
बता दें कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, कथित शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को अरेस्ट किया है। इन दिनों केस सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस के अरेस्ट करने के बाद अनुज थापन ने कस्टडी में ही आत्माहत्या कर ली। अनुज के परिवार ने पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच की भी मांग की है।
लॉरेंस गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी
बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। बताते चलें कि लॉरेंस ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच रहते हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines