हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan फायरिंग केस में पकड़े शूटर्स ने बदला बयान, बोले- एक्टर को मारना नहीं था मकसद

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। हाल ही में भाईजान के घर पर फायरिंग हुई थी। अब उनके घर पर फायरिंग की वजह का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
Salman Khan-Lawrence Bishnoi, image credit- Google

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपने घर पर फायरिंग की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जी हां, जबसे टाइगर के घर पर फायरिंग की घटना हुई है, तबसे उनके फैंस उनको लेकर खूब टेंशन में हैं। पुलिस भी मामले में तेजी से जांच कर रही है।

सलमान खान को मारना नहीं थी असली वजह

कुछ टाइम पहले खबर आई थी कि सलमान को मारने के मकसद से शूटर्स ने गैलेक्सी पर फायरिंग की थी। हालांकि अब इस घटना की वजह ने यूटर्न लिया है और जानकारी है कि गैलेक्सी पर फायरिंग करने की वजह सलमान खान को मारना नहीं थी। आइए आपको बताते हैं कि फिर किस मकसद से सलमान के घर पर गोलीबारी की गई?

शूटर्स ने क्यों की फायरिंग?

दरअसल, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स और मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार कहा जा रहा है कि सलमान खान को मारने के मकसद ने शूटर्स ने उनके घर पर फायरिंग नहीं की थी। जी हां, एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सिर्फ सलमान को डराने के लिए शूटर्स ने ये फायरिंग की थी, उन्हें मारने का कोई मकसद नहीं था। अधिकारी का कहना है कि शूटर्स ने पनवेल में सलमान के फार्महाउस की रेकी की और सिर्फ डराने के लिए उन्होंने इस फायरिंग को किया था।

विज्ञापन

पुलिस अभी भी कर रही मामले की जांच

अधिकारी का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों की फैमिली के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि हरियाणा और अन्य राज्यों से करीब 7 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया भी गया है। इतना ही नहीं इस केस में पुलिस गवाह के तौर पर सलमान का बयान भी दर्ज करेगी।

घटना से नाराज हैं भाईजान

इस फायरिंग के बाद जानकारी आई कि घटना से सलमान बेहद नाराज हैं और उन्होंने अपनी फैमिली को लेकर भी चिंता जाहिर की है। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद सलमान ने दी गई सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं कि इतनी सुरक्षा के बाद आखिर कैसे इस घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, मौत के बाद दर्ज हुई FIR

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola