हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Salman Khan मामले में आरोपी का बड़ा कन्फेशन, Lawrence Bishnoi गैंग से कैसे जुड़ा कनेक्शन?

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। अब एक आरोपी ने कन्फेस कर लिया है कि उसका बिश्नोई गैंग से नाता था और उसने ये भी रिवील किया कि वो कैसे इस गैंग में शामिल हुआ था।

विज्ञापन
Salman Khan House Firing Case

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर हुए फायरिंग मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। एक्टर के घर पर गोलियां चलने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस केस की जांच बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। हाल ही में सलमान खान का बयान भी सामने आया था। चार्जशीट में उन्होंने किस पर हमले का शक जताया था वो रिवील हुआ था। वहीं, अब इस केस में एक आरोपी का कन्फेशन आया है।

आरोपी ने किया शॉकिंग खुलासा

चार्जशीट में एक आरोपी ने बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि वो कब और कैसे बिश्नोई गैंग का हिस्सा बना। बता दें, गिरफ्तार हो चुके आरोपी जिसने अब सच कबूल किया है उसका नाम हरिपाल हरदीप सिंह बताया जा रहा है और उसे हरी के नाम से भी जाना जाता है। अब हरी ने ये बात मान ली है कि वो बिश्नोई गैंग का हिस्सा था और उसने करीब 4 साल पहले लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन बनाया था वो भी इंस्टाग्राम के जरिए। उसने 4 साल पहले ही लॉरेंस बिश्नोई को इंस्टा पर फॉलो करना शुरू किया था।

कब और कैसे बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी?

आरोपी हरी ने लॉरेंस बिश्नोई के अलावा उनके भाई अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा संग भी कॉन्टेक्ट रखने की बात को कबूल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि हरिपाल हरदीप सिंह उर्फी हरी एक ग्रुप में शामिल हुए थे, जिसका नाम ‘sopuprajasthangolden09’ था और इसमें बिश्नोई गैंग के सदस्यों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी चीजें शामिल थीं। हरी harry_rai_sopu_haryana नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा था। इस अकाउंट में सलमान खान के घर में हुए फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी रफीक मोहम्मद के साथ बातचीत वाला वीडियो शामिल है।

यह भी पढ़ें: ‘भूतों को भी नजर लगती है?’ मशहूर एक्ट्रेस का मेकअप देख, लोगों ने क‍िया ट्रोल

चार्जशीट में खुले राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरी ने बिश्नोई गैंग के 10 सदस्यों की ग्रुप कॉल और वीडियो कॉल की रील बनाई थी। साथ ही ये भी पता चला है कि ‘Sopu Group 29’ (Student Organization of Punjab University) नाम से कई इंस्टाग्राम प्रोफाइल लॉरेंस बिश्नोई मैनेज कर रहा था। अब इन सब खुलासों के बाद जांच आसान हो जाएगी। बता दें, ये पहली बार नहीं था जब सलमान खान के खिलाफ जानलेवा प्लान बनाया गया हो। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर पर हमले के कई प्लान तैयार किए थे।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें