Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद ना सिर्फ एक्टर का परिवार बल्कि फैंस भी चिंता में आ गए। हालांकि फायरिंग के बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई और इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है, जिसमें कुछ ना कुछ खुलासे हो रहे हैं। इस बीच अब गुरुवार को दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी थी।
आरोपियों ने की हुलिया बदलने की कोशिश
अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की चार दिन की कस्टडी की मांग की है, जो कोर्ट ने मंजूर भी कर दी। इतना ही नहीं बल्कि पेशी के दौरान क्राइम ब्रांच ने अदालत को बताया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपियों ने तीन बार अपने कपड़े बदले। साथ ही दोनों ने अपना हुलिया भी बदलने के जतन किए।
शूटर्स के पास थी 40 गोलियां
इतना ही नहीं बल्कि फायरिंग के दौरान दोनों के पास 40 गोलियां थी। इन 40 में से 5 गोलियां फायरिंग में यूज की गई और 17 गोलियां मिल गई हैं और बची हुई 18 गोलियों की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि पेशी के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि दोनों को फाइनेंस में कौन मदद कर रहा है, इसकी जांच भी होनी चाहिए। जाहिर-सी बात है दोनों आरोपियों की सलमान खान से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उन्होंने किसके कहने पर ये सब किया और इसके लिए उन्हें कहां से सपोर्ट मिला इसकी जांच होनी जरूरी है।
14 अप्रैल को सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग के कुछ ही देर बाद लोरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। बताते चलें कि लोरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार सलमान खान को जानलेवा धमकी मिल चुकी है। हालांकि भाईजान पर इसका कुछ असर नहीं होता है। हालिया घटना के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है और सलमान खान भी हाई सिक्योरिटी के बीच रहते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सच में बॉयफ्रेंड संग टूट गया Shruti Haasan का रिश्ता? एक्ट्रेस और Santanu Hazarika ने अलग की राहें!
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
7 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
9 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
10 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
12 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
13 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines