हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan ने The Bull के लिए ऐसी क्या डिमांड रखी जिसने उड़ाई करण जौहर की रातों की नींद?

Salman Khan Demand For The Bull: सलमान खान 25 साल बाद करण जौहर के साथ फिल्म ‘द बुल’ में काम करेंगे। इस बीच एक्टर की एक डिमांड ने करण की नींद उड़ा दी है।

विज्ञापन
सलमान खान जल्द फिल्म 'द बुल' में दिखेंगे। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

Salman Khan Demand For The Bull: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले साल ही एक्टर को लेकर कंफर्म किया गया कि वह डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) के साथ फिल्म करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और करण फिल्म ‘द बुल’ में साथ काम करेंगे। हालांकि इस बीच एक्टर ने फिल्म के लिए एक ऐसी डिमांड रख दी है, जिसने फिल्ममेकर की रातों की नींद उड़ा दी है। इतना ही नहीं सलमान की इस डिमांड से करण जौहर की फिल्म का बजट तक बिगड़ गया है।

25 साल बाद साथ आएंगे सलमान-करण

आपको बता दें कि फिल्म कुछ-कुछ होता है की रिलीज के 25 साल बाद सलमान खान और करण जौहर एक साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म ‘द बुल’ को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट्स आता रहता है। वहीं फिल्म के लिए सलमान भी काफी मेहनत कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इन सब के बीच करण जौहर फिल्म को बनाने में काफी देरी लगा रहे हैं। इसके पीछे की एक बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को छोड़ किसके साथ इश्क फरमा रहीं Isha Malviya? वीडियो देख फैंस भी हुए हैरान

इस कारण फिल्म बनाने में हो रही देरी

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ को बनाने में काफी देरी कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसकी वजह सलमान खान की फीस है। दरअसल, रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्टर ने करण जौहर से फिल्म के बजट को लेकर बात की है। इस कारण फिल्म को शुरू करने में देरी हो रही है।

विज्ञापन

इस बीच फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ‘द बुल’ एक बड़े बजट की महंगी फिल्म है। मेकर्स भी चाहते हैं कि बैक एंड डील के साथ उनकी फिल्म को साइन करें लेकिन एक्टर ने फिल्म शुरू होने से पहले ही करण जौहर से तगड़ी फीस की डिमांड कर दी है। ऐसे में करण बजट की चीजों को समझते हुए फिल्म को फ्लोर पर नहीं ले जा पा रहे हैं।

फिल्म को फ्लोर तक ले जाने में काफी खर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को फिल्म ‘द बुल’ की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है लेकिन फिल्म को फ्लोर तक ले जाने में काफी खर्चा होने वाला है। ऐसे में फिल्म का बजट और सलमान खान की फीस को ध्यान में रखते हुए इसे शुरू करने के लिए करण ने एक्टर से थोड़ा समय मांगा है। खबर यह भी है कि जैसे ही ‘द बुल’ को लेकर डील कंफर्म होती है, उसके बाद ही करण जौहर फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘द बुल’ को विष्णु वर्धन डायरेक्ट करेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola