Salman Khan Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) की पॉपुलैरिटी आज भी कायम है। भाईजान के फैंस उन्हें लेकर काफी लॉयल हैं। चाहे उनकी फिल्म चले या न चले लेकिन लोगों का प्यार उन पर बरसता ही रहता है। सभी सलमान की एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। ऐसे में जब मीडिया भी उन्हें देखता है तो अपने कैमरा में कैप्चर के लिए बेताब हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। बीती रात सोहेल खान की बर्थडे पार्टी थी जहां पूरी खान फैमिली एक साथ नजर आईं। ऐसे में जब भाईजान पार्टी से लौटने लगे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।
यह भी पढ़ें: Dunki की रिलीज से पहले Shahrukh के लिए राहत, ED ने गौरी खान को नोटिस देने की बात से किया इनकार
सलमान का पैपराजी पर फूटा गुस्सा
जिसके बाद क्या हुआ वो कैमरा में कैद हो गया। सलमान खान बुरी तरह से पैपराजी पर भड़क उठे थे। उनका गुस्सा कुछ ऐसा था जो देखकर आप भी डर जाएंगे। दरअसल, जब वो अपनी कार के पास पहुंचे तो पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने के लिए भीड़ लगा दी और ये बात शायद भाईजान को पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत इस पर रिएक्ट कर दिया। उनका रिएक्शन काफी लाउड था, अपनी आंखों से ही उन्होंने जता दिया कि उन्हें कितना गुस्सा आ रहा है। ऐसे में अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
इसे देखकर फैंस भी इस पर जमकर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई सलमान खान के इस एट्टीट्यूड पर फिदा हो रहा तो कोई उनको ट्रोल करते हुए नजर आ रहा है। चलिए देखते हैं सोशल मीडिया यूजर्स का इस वीडियो पर क्या कहना है। अब एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘अच्छा है भाई ड्राइविंग नहीं कर रहे।’ एक ने कहा, ‘बोलने की भी जरूरत नहीं थी भाई, वो गुस्से से बड़े आंख उनको दिख देना ही काफी है।’ तो किसी ने कहा, ‘अपने रील लाइफ रोल को ज्यादा सीरियसली ले लिया।’ वहीं, एक फैन ने इस बीच कुछ और ही नोटिस कर लिया और कहा, ‘कार में बजरंगबली… जय श्री राम.. क्या बात है सलमान भैया।’
यूजर्स के रिएक्शंस
एक फैन ने एक्टर को सपोर्ट करते हुए कहा, ‘सलमान भाई का मतलब अहंकार या घमंड नहीं था। उन्हें बस भारतीय प्रेस के माहौल से घुटन हो रही थी, जिसने उनकी मां सलमा खान को परेशान किया था। उनके मन में बुजुर्गों के लिए कोई सम्मान नहीं था और इसलिए आपको उनसे चुप्पी देखनी पड़ी क्योंकि आप अनादर करने वाले हैं और प्राइवेसी नाम की चीज के बारे में नहीं जानते।’ तो कोई बोला, ‘ये तो आंखों से डर रहा है।’ एक ने कमेंट किया, ‘एट्टीट्यूड किंग।’ तो किस ने ट्रोल करते हुए पूछा, ‘लॉरेंस भाई का कॉल आया क्या?’
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines