हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan बच्चों पर प्यार लुटा बने ओरिजिनल हीरो, दरियादिली भरा पुराना वीडियो वायरल

सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। एक्टर ने बच्चों को खास तोहफे दिए, जिसके बाद उन मासूमों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विज्ञापन
Salman Khan File Photo

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वो महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ जिस तरह पेश आते हैं, वो देखकर फैंस उन पर हर बार अपना दिल हर बैठते हैं। सलमान खान का बच्चों के साथ बेहद सॉफ्ट साइड देखने को मिलता है। अब एक बार फिर बच्चों के साथ सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चों की खुशी के लिए सलमान खान ने जो किया है, वो देखकर अब फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।

सलमान खान का थ्रोबैक वीडियो वायरल

दरअसल, अब साजन सिंह नाम के एक वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान खान बच्चों से बातें करते और उन्हें साइकिल दिलवाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके ऐसा करने से उन बच्चों के चहेरों पर जो मुस्कान आई है, वो काफी कुछ कह रही है। साइकिल दिलवाकर सलमान खान इन बच्चों की खुशी का कारण बन गए हैं। अब उनका ये दरियादिली भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बच्चों को सलमान ने गिफ्ट की साइकिल

आपको बता दें, ये वीडियो ताजा नहीं है बल्कि ये एक थ्रोबैक वीडियो है। हालांकि, इसे दोबारा शेयर किया गया तो ये एक बार फिर वायरल हो गया है। ऐसे में अब इसे देखकर फैंस एक बार फिर भाईजान से इम्प्रेस हो गए हैं। इस वीडियो पर कमेंट कर सभी लोग एक्टर पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने सलमान की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘बॉलीवुड के ओरिजिनल हीरो हैं।’ एक फैन ने कहा, ‘बस इसी वजह से मैं सलमान खान को पसंद करता हूं।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Costao Trailer Release: फिल्म देखने पर मजबूर करेंगे 5 कारण, कस्टम अफसर बन कैसे लगे Nawazuddin Siddiqui?

फैंस ने जमकर की भाईजान की तारीफ

किसी ने लिखा, ‘रियल लाइफ सिकंदर।’ कोई लिखता है, ‘प्योर गोल्डन हार्ट वाला आदमी।’ किसी ने कहा, ‘मेरे पास एक ही दिल है। आप कितनी बार जीतोगे सलमान भाई।’ अब फैंस इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान पर इसी तरह से प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें, आए दिन सलमान खान के ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें वो बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं पाते। इस दौरान सलमान बेहद क्यूट लगते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola