IIFA 2023 Viral Video: हॉलीवुड से आई लड़की ने भाईजान को किया प्रपोज, जवाब में सलमान ने कहा- '20 साल पहले मिलती'

Salman Khan Gets Marriage Proposal

Salman Khan Gets Marriage Proposal

Salman Khan Gets Marriage Proposal: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इन दिनों एक्टर IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट पर अपना जलवा दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

इस बीच अब ग्रीन कार्पेट इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हॉलीवुड से आई एक महिला ने सरेआम सलमान खान को प्रपोज कर दिया।

विज्ञापन

‘क्या आप मुझसे शादी करेंगे’- हॉलीवुड से आई लड़की ने भाईजान को किया प्रपोज

दरअसल, वायरल हो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब सलमान खान मीडिया से बात कर रहे थें, तो उस दौरान एक महिला आती हैं और अचानक ही भाईजान से कहती हैं कि- ‘सलमान खान क्या आप मुझसे शादी करेंगे?’ वहीं, भाईजान भी इसका बेहद दबंग अंदाज में जवाब देते हैं और कहते हैं कि- ‘मेरे शादी करने के दिन चले गए हैं, आपको मुझे 20 साल पहले मिलना चाहिए था।’ वहीं, अब अभिनेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान जब मीडिया से बात कर रहे होते हैं, तो एक महिला की आवाज आती है और वो कहती है कि- ‘सलमान मैं हॉलीवुड से सिर्फ आपसे यह सवाल पूछने के लिए आई हूं, मैंने जबसे आपको देखा है, तब से आपसे प्यार हो गया है।

https://twitter.com/Freak4Salman/status/1662189645529235456?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1662189645529235456%7Ctwgr%5Ed014f4c5cf33c6cf2cfbfd3ddc32ab37c1342791%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fsalman-khan-gets-marriage-proposal-at-iifa-2023-bhaijaan-reply-video-viral-2417647

विज्ञापन

सलमान ने दिया ये जवाब

वहीं सलमान खान भी महिला फैन के सवाल पर कहते हैं कि आप शाहरुख खान की बात कर रही हो ना?, तो इस पर वो महिला कहती है कि- मैं सलमान खान की बात कर रही हूं, क्या आप मुझसे शादी करेंगे? वहीं, इसका जवाब देते हुए सलमान कहते हैं कि आपको मुझे 20 साल पहले मिलना चाहिए था। सलमान खान के जवाब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, फैंस भी इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ