Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन को फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि ये धमकी मुंबई के वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर दी गई है। हालांकि इस धमकी के पीछे किसका हाथ है? इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि सलमान खान को इससे पहले भी धमकी दी जा चुकी है। पिछले साल उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट घर के बाहर फायरिंग की गई थी।
पिछले साल घर के बाहर हुई थी फायरिंग
बता दें कि सलमान खान को पिछले साल भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। हैरानी की बात ये है कि आज ही के दिन 14 अप्रैल को एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। सुबह तड़के दो बाइक सवार लोग आए थे और उन्होंने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी।
इस घटना के बाद से सलमान खान की सुरक्षा में काफी इजाफा कर दिया गया है। यही नहीं उनके घर को बुलेटप्रूफ शीशे से कवर किया गया है। इस बीच उन्हें घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने फैंस से क्यों पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका? मिल रहे मजेदार रिएक्शन
पहले कब-कब मिली धमकी?
सलमान खान को जान से मारने की धमकी पहले भी फोन नंबर के जरिए दी जा चुकी है। जहां इस बार मुंबई के वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी दी गई है। वहीं पिछले साल मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था।
बता दें कि मैसेज में एक्टर से माफी मांगने और लॉरेंस बिश्नोई से समझौता करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। यही नहीं धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस का करीबी बताया था। मैसेज में कहा गया था कि अगर सलमान खान की तरफ से पैसे नहीं दिए गए तो उनका हाल बाबा सिद्दिकी से भी बुरा होगा।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ पिछले महीने 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती हुईं नजर आई हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं सलमान की आने वाली फिल्मों में ‘किक 2’, ‘बजरंगी भाईजान 2’ और ‘दबंग 4’ शामिल हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines