Salman Khan Security Beefed Up: सलमान खान की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। कई साल से भाईजान को जानलेवा धमकियां मिल रही हैं। बिश्नोई गैंग सलमान खान की जान की पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। जेल में बैठे-बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) दबंग खान को धमका रहा है और उन्हें माफी मांगने की सलाह दे रहा है। सिंगर सिद्धू मूसे वाला और अब बाबा सिद्दीकी की खुलेआम हत्या के बाद अब बिश्नोई गैंग के निशाने पर सलमान खान ही हैं, ये तो पुलिस भी जानती है।
सलमान के सिर पर मंडरा रहा बिश्नोई गैंग का साया
अब एक्टर को बचाने और बिश्नोई गैंग के इरादों पर पानी फेरने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक्टर की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट और पनवेल वाले फार्म हाउस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, अब एक्टर की जान से कोई रिस्क न लेते हुए पुलिस ने और भी कठोर कदम उठा लिए हैं। सलमान के सिर पर मंडरा रहा खतरा अब पुलिस भांप चुकी है। ऐसे में अब सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के आस-पास से गुजरने वाले लोगों पर भी अब कुछ पाबंदियां लगा दी गई हैं।
गैलेक्सी के बाहर मीडिया और आम जनता पर लगी पाबंदी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के घर के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। अब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास से गुजरने वाले लोगों पर वहां रूककर सेल्फी लेने पर भी रोक लगाई गई है। अब सलमान खान के घर के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ता जा रहा है। लोगों को अब वहां तस्वीरें लेना या वीडियो बनाने अलाउड नहीं है। इतना ही नहीं मीडिया पर भी रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट्स का दावा है कि मीडिया को भी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में आने और शूट करने की अनुमति नहीं है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: एक तरफ बिखरी दोस्ती, दूसरी तरफ घर में मचा बवाल; खूब होंगे गिले-शिकवे और तकरार
सलमान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे
कहा तो ये भी जा रहा है कि सलमान खान के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं जिनका मुंह सड़क की ओर है। इन सीसीटीवी कैमरे से बिल्डिंग के बाहर की एक्टिविटीज को रिकॉर्ड किया जा सकता है। अब पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि बिश्नोई गैंग सलमान खान का बाल भी बांका न कर पाए। एक्टर की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं की जी रही।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
43 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines