Firing Outside Salman Khan Galaxy Apartment: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइकसवार दो लोगों ने फायरिंग की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने करीब 3 राउंड फायर किए हैं। घटना आज रविवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची है। गोलियां किसने चलाई हैं इस बात की तफ्तीश जारी है। इस फायरिंग का सलमान खान की सुरक्षा से कोई संबंध है या नहीं इस पर अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
फायरिंग के समय घर पर मौजूद थे सलमान खान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई तो सलमान खान घर पर ही मौजूद थे। मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले ही जांच में जुटी हुई है। इसके अलावा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जाता है कि फायरिंग करने के बाद बाइकसवार दोनों लोग वहां से भाग निकले। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।
आज भी सलमान खान को मिली धमकी
आज रविवार को भी लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान को धमकी दी गई है। गौरतलब है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान लॉरेंस ने सरेआम कहा था कि उसका अगला लक्ष्य सलमान खान हैं। वह एक्टर को जान से मारना चाहता है। इससे पहले गैंगस्टर ने एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला कराया था।
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines