Salman Khan Viral Video: सलमान खान के साथ कोई बदतमीजी कर दे, बॉलीवुड में इतनी किसी की हिम्मत नहीं है। फैंस तो फैंस बी-टाउन के तमाम सेलेब्स, प्रोड्यूसर्स,और डायरेक्टर्स भी भाईजान से खौफ खाते हैं। किसी में इतना दम नहीं कि कोई सलमान खान को एटीट्यूड दिखाए। जो भी उनसे पंगा लेता है उसका करियर सलमान के बिना कुछ किए ही बर्बाद हो जाता है। अब लगता है जल्द ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का करियर भी तबाह होने वाला है। दरअसल, अब एक एक्ट्रेस ने सरेआम सल्लू भाई से पंगा ले लिया।
सलमान खान के साथ हुआ खेल
सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद पहले तो आप हैरान होंगे। फिर आपको हंसी आएगी और बाद में सलमान खान पर तरस भी आएगा। बता दें, वीडियो में एक्ट्रेस ने सलमान के साथ ऐसी हरकत कर दी जिससे वो भी शर्मसार हो गए हैं। हालांकि, लोग सलमान की हालत देखकर जहां एक तरफ हंस रहे हैं, वहीं उनसे खुद को रिलेट भी कर पा रहे हैं। अब जान ही लेते हैं कि आखिर सलमान के साथ ऐसा भी क्या हो गया जो इतना बवाल हो रहा है?
भाईजान का उड़ रहा मजाक
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) के लिए सलमान केक पर लगे स्पार्कल कैंडल जलाते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस केक काटती हैं और सलमान ताली बजाते हुए बर्थडे सॉन्ग भी गा रहे हैं। हालांकि, जब सई केक खिलाने लगती हैं तो सलमान अपना मुंह खोल लेते हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें छोड़ अपने पीछे खड़ी महिला को केक का फर्स्ट बाईट खिला देती हैं और सलमान का मुंह खुला का खुला ही रह जाता है। इसके बाद वो महिला एक्ट्रेस को इशारा करती है कि वो पहले सलमान को केक खिलाएं। ऐसे में भाईजान फिर से मुंह खोलते हैं लेकिन सई एक बार फिर दूसरी तरफ किसी और को केक खिला देती हैं।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh कॉन्सर्ट के नाम पर स्कैम! दिल्ली पुलिस ने अलग ही अंदाज में किया अलर्ट, वायरल हुई पोस्ट
फनी वीडियो देख हंस रहे फैंस
बार-बार वीडियो में सलमान खान का पोपट हो जाता है। अब ये फनी मोमेंट देखकर फैंस भी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा है, ‘गलती कर दी भाई को इग्नोर नहीं करना था।’ तो कोई बोला, ‘अब क्या होगा?’ एक ने कहा, ‘गलत पंगा ले लिया।’ एक ने सलमान पर तरस खाकर लिखा, ‘बेचारे के साथ बहुत बुरा हुआ।’ एक फैन ने कहा, ‘हमेशा उनके साथ ही क्यों होता है?’ एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान भाई का खेला हो गया।’ अब लोग कह रहे हैं कि उनके साथ भी अक्सर बर्थडे पर वही होता है जो सलमान के साथ हुआ है। ऐसे में ये वीडियो देखकर लोग खूब हंस रहे हैं।
संबंधित खबरें
Entertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
19 mins agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
53 mins agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
13 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
14 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
15 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
17 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
19 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines