हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan को फिर मिली धमकी, वायरल पोस्ट में लिखा - आखिरी चेतावनी, अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी

Anmol Bishnoi Threatens Salman Khan: सलमान खान के घर फायरिंग करने को लेकर अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। साथ ही कहा गया है कि गोलीबारी सिर्फ ट्रेलर था। इसके बाद गोलियां सिर्फ घर पर नहीं चलेंगी।

विज्ञापन
Anmol Bishnoi Threatens Salman Khan

Anmol Bishnoi Threatens Salman Khan: सलमान खान के घर फायरिंग करने को लेकर अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। बता दें कि अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, जिसका नाम सिद्दू मुससेवाला हत्याकांड में भी सामने आया था। पोस्ट में कहा गया है कि एक आखिरी वार्निंग है, अगली बार गोली खाली घर पर नहीं चलेगी। सलमान खान के घर पर आज सुबह करीब 5 बजे के आसपास गोली चली थी। दो बाइक सवार संदिग्ध लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायर किए और वहां से भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

वायरल पोस्ट में लिखी ये बात

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, ‘हम अमन चाहते हैं। जुर्म के खिलाफ अगर फैसला अगर जंग से हो तो फिर जंग ही सही। सलमान खान हमने तुम्हें ये ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, जिससे तुम समझ जाओ कि हमारी ताकत को कमजोर मत समझो। यह आखिरी वॉर्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी।’ वायरल पोस्ट में यह भी लिखा है कि ‘जिस दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को तुमने भगवान समझा हुआ है, उसके नाम के हमने दो कुत्ते पाले हुए हैं। इससे ज्यादा मुझे बोलने की जरूरत नहीं है। जय श्री राम।’

विज्ञापन

CM शिंदे ने किया सलमान खान को फोन

सलमान खान के घर के बाहर हुए हमले के बाद एक्टर के फैंस भी उनकी चिंता कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बातचीत करते हुए उनसे हालचाल लिया। साथ ही आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेने की बात कही। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी भी एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे। फिलहाल सलमान खान के घर के बाहर की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। उनके घर पर आने-जाने वालों पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं एक्टर को घर की बालकनी पर आने के लिए भी मना किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola