(अंकुश, मुंबई)
Salman Khan Firing Case: रविवार को सलमान खान के घर पर दो बाइक सवारों ने गोलियां बरसा दी। इस केस में अब मुंबई पुलिस को बड़ी लीड हाथ लगी है।सूत्रों के अनुसार हमलावारों ने बाइक किराए पर ली थी और मुंबई पुलिस उस बाइक मालिक तक पहुंच गई है। बाइक के मालिक से पूछताछ की जा रही है, जिसकी बाइक का इस्तेमाल शूटर ने फायरिंग के लिए किया था । पुलिस की जांच में पता चला की जिस बाइक से शूटर आए थे उस बाइक का मालिक रायगढ़ जिले के पेन तहसील का रहने वाला है । हमलावारों ने उस शख्स से सेंकड हैंड बाइक खरीदी थी।
नहीं मिले इन सवालों के जवाब
बाइक के मालिक ने खुलासा किया है कि उसने इस बाइक को कुछ समय पहले हमलावारों को बेच दी थी। लेकिन आरोपी बाइक मालिक तक किसके रिफ्रेंस से गए? उन्हें बाइक बिकने की जानकारी किसने दी थी? बाइक मालिक से जान पहचान कैसे हुई? क्या कोई मिडिलमैन था? डायरेक्ट किसी बाहरी शख्स की बाइक कैसे और क्यों बेची गई? इसको लेकर पूछताछ जारी है।
फायरिंग से पहले रेकी
मुंबई पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है की आरोपी लंबे समय से मुंबई और उसके आसपास के इलाको में ही रह रहे थे। बाइक खरीदने के बाद उन्होंने सलमान के घर के बाहर कई बार रेकी भी की थी। रेकी के दौरान भी हमलावार उसी बाइक से आते थे। आरोपियों ने रेकी सिर्फ सलमान के घर फायरिंग की ही नही बल्कि बांद्रा से निकलने के लिए हर एक सड़क की भी की थी, खासतौर पर जो सड़कें सुनसान रहती हैं। इसलिए उन्होंने माउंट मेरी चर्च की सड़क चुनी जहां से आसानी से बाइक पार्क की और फिर फरार हो गए।
ऑटो वाले रडार पर
पुलिस की तफ्तीश में ये बात सामने आई है की आरोपी गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के बाद जब माउंट मेरी पहुंचे तो उन्होंने बाइक छोड़ एक ऑटो पकड़ी, उससे बांद्रा गए फिर ट्रेन पकड़कर वहां से सांताक्रुज स्टेशन उतर गए। वहां से फिर ऑटो पकड़ कर वाकोला गए, लेकिन वाकोला से आगे का मूवमेंट अभी पुलिस को पता नहीं चल सका है। सलमान खान से जुड़ा ये केस अब मुंबई क्राइम ब्रांच में 10 लोगों की टीम को ट्रांसफर कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
8 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
9 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
10 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
13 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
15 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
16 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
17 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
17 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
18 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines