(अंकुश, मुंबई)
Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। सलमान को बॉलीवुड का गॉड फादर कहा जाता है। वहीं सलमान का घर मुंबई के बांद्रा में मौजूद है, जिसे मायानगरी के VIP इलाकों में गिना जाता है। यही वजह है कि सलमान के घर पर फायरिंग की खबर सुनकर कई लोगों के होश उड़ गए हैं। पुलिस मामले की तफतीश में लगी है। वहीं फायरिंग की प्लानिंग करने से लेकर भागने तक पुलिस के हाथ कई बड़े सुराग लगे हैं। तो आइए इस घटना की पूरी टाइम लाइन को पांच प्वॉइंट्स में समझते हैं।
5 बुलेट और 1 जिंदा कार्टेज बरामद
सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर बाइक पर आए 2 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की 5 राउंड फायर हुई। जिसमे एक बुलेट बालकनी के जरिए घर में भी गई। एक बुलेट दीवार पर लगी और 3 बुलेट जमीन पर पड़ी मिली थी। इसके अलावा घर के बाहर एक जिंदा कार्टेज भी बरामद हुआ है।
आरोपियों ने की गुमराह करने की कोशिश
सलमान के घर पर फायरिंग सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर हुई, जो कि सीसीटीवी से सामने आई है। उसके बाद आरोपी महबूब स्टूडियो वाली सड़क पर गए, ऑटो वाले से हाईवे का रस्ता पूछा लेकिन वो गुमराह करने के लिए उनकी चाल थी। इसके बाद आरोपी महबूब स्टूडियो सर्कल से गोल घूमकर माउंट मेरी गए, वहां बाइक छोड़ी और फिर ऑटो पकड़ कर बांद्रा स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
बांद्रा स्टेशन से पकड़ी ट्रेन
दोनों आरोपियों ने बांद्रा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी। ट्रेन में बैठते हुए आरोपियों का वीडियो स्ट्रेशन पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 5 बजकर 13 मिनट पर दोनों आरोपी सांताक्रुज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर उतरे। ये फुटेज भी पुलिस को मिली। आरोपी सांताक्रुज स्टेशन से वकोला की तरफ बाहर निकले और वहां से ऑटो पकड़ कर फरार हो गए। इसके बाद आरोपी कहां गए? पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस ने ऑटो वाले को भी हिरासत में ले लिया है और आगे की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
IPC सेक्शन 307 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की खबर सुनकर पूरी मुंबई में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने IPC सेक्शन 307 (जान से मारने का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया और अब ये मामला मुंबई पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच के पास है। मुंबई क्राइम ब्रांच के 10 अधिकारियों को ये मामला सौंपा गया है और पुलिस मामले की हर मुमकिन जानकारियां खंगाल रही है।
भागने का रास्ता पहले से था तय
फायरिंग के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि हमालावार पिछले काफी दिनों से सलमान के घर के चक्कर लगा रहे थे और उन्होंने बांद्रा के चप्पे-चप्पे की खबर लगा ली थी। फायरिंग करने के बाद भागने का रास्ता आरोपियों ने पहले से तय कर रखा था और वो कई बार सलमान के घर की रेकी कर चुके थे। यही नहीं, जिस बाइक से हमलावारों आए थे, वो बाइक उन्होंने कुछ समय पहले ही खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों की सेकेंड हैंड बाइक के साथ-साथ बाइक बेचने वाले मालिक को भी पकड़ लिया है।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
23 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
39 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines