Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। खबरों की मानें तो सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले एक शूटर की पहचान हो चुकी है। रविवार की सुबह दो बाइक सवारों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, जिनमें से एक शूटर की शिनाख्त कर ली गई है।
बिश्नोई गैंग से है संबंध
सलमान खान पर फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूटर का संबंध भी बिश्नोई गैंग से है। फायरिंग करने वाले शूटर का नाम विशाल राहुल है, जो कि गैंगस्टर रोहित गोदारा का शूटर है। बता दें कि रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़ा है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने के बाद अनमोल बिश्नोई ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें अनमोल बिश्नोई ने इसे सिर्फ एक ट्रेलर बताया था।
कौन है विशाल राहुल?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने वाला शूटर विशाल राहुल सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है और वो दिल्ली से सटे गुरुग्राम का रहने वाला है। हरियाणा में हुई कई हत्याओं और डकैतियों में विशाल का नाम सामने आया है। दिल्ली और गुरुग्राम में विशाल पर पांच अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
रोहतक मर्डर में आया था नाम
गैंगस्टर विशाल राहुल का नाम कुछ समय पहले हरियाणा के रोहतक में हुए बुकी मर्डर केस में भी सामने आया था। हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसमें विशाल फायरिंग करता नजर आ रहा था। इस दौरान बुकी की मां को भी गोली लगी थी। इसके अलावा रोहतक के एक ढाबे पर हुए मर्डर में भी विशाल का हाथ था।
विशाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
रविवार को सलमान के घर पर हुई फायरिंग के बाद दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम ने सोमवार को विशाल राहुल के गुरुग्राम स्थित घर का दौरा किया है, जिसके बाद से सलमान के फायरिंग केस में विशाल के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच से 10 लोगों की टीम भी मामले की तहकीकात में जुटी है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines