Salman Khan Firing Case: अभिनेता सलमान खान के घर पर जबसे फायरिंग हुई है, तबसे ही भाईजान को लेकर हर कोई टेंशन में है। अब भई बात ‘टाइगर’ की है, तो टेंशन होना भी लाजिमी है। हालांकि इस केस में तेजी से जांच हुई और आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से अरेस्ट किया। इसके बाद एअर इंडिया की फ्लाइट से उन्हें मुंबई लाया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कैसे ये दोनों आरोपी पकड़े गए। क्या आरोपियों की एक गलती या फिर उनका ओवर कॉन्फिडेंस उनपर भारी पड़ा? आइए आपको बताते हैं…
एक गलती भारी पड़ी या ओवर कॉन्फिडेंस
जब भी किसी घटना को अंजाम दिया जाता है तो वो तुरंत प्लान नहीं होती। उसके लिए आरोपी पहले से ही प्लानिंग कर लेते हैं और ऐसा ही कुछ सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स ने भी किया था। जी हां, जबसे टाइगर के घर पर फायरिंग हुई है तबसे ही पुलिस की नजर आरोपियों पर बनी हुई थी। हर एक चीज को लेकर पुलिस एक्शन मोड में थी। अब, जब इतनी बड़ी घटना हो जाए और पुलिस की आरोपियों पर नजर ना हो ऐसा नहीं हो सकता है और इसी का फायदा मुंबई पुलिस को हुआ।
पुलिस ने ट्रैक किया नंबर
दरअसल, सुल्तान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी खुद को या तो ज्यादा समझदार समझते हैं या फिर उनके अंदर ओवर कॉन्फिडेंस है, जो उन्हें ले डूबा। ऐसा इसलिए क्योंकि फायरिंग के बाद भी दोनों आरोपियों के फोन बंद नहीं हुए और पुलिस ने जैसे ही नंबर ट्रैक किया तो उन्हें अपराधियों की लोकेशन का पता लगा और तत्काल की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना की गई।
एअर इंडिया की फ्लाइट से आरोपियों को मुंबई लाया गया
ट्रैक करने के बाद दोनों आरोपियों की लोकेशन गुजरात के कच्छ की आई और पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। फिर पुलिस ने आधी रात को कच्छ के मशहूर आशापुर माता मठ मंदिर से आरोपियों को अरेस्ट किया। इसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया। अब इससे साफ है कि या तो आरोपियों को किसी का डर नहीं है या फिर उन्हें ओवर कॉन्फिडेंस था कि वो नहीं पकड़े जाएंगे, लेकिन उनकी ये गलतफहमी ही उन्हें ले डूबी।
यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर की बीच शो में जाते-जाते बची इज्जत, खुल गया टॉप और फिर…, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
15 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines