Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पनवेल पुलिस ने अपनी चार्जशीट में खुलासा करते हुए बताया है कि एक्टर को दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह मारने की प्लानिंग थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसके लिए पूरी साजिश बना ली थी। यहां तक कि एक्टर को मारने के लिए पाकिस्तान से हथियार भी मंगाए गए थे। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में यह भी खुलासा किया कि सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस गैंग ने उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर को नहीं बल्कि फार्म हाउस को निशाना बनाया था। कथित तौर पर ये हमला शूटिंग के दौरान किया जाना था। जैसे ही शूटिंग के लिए एक्टर अपने फार्म हाउस से बाहर निकलते उसी वक्त उन पर गोलियों की बौछार कर दी जाती। हालांकि सलमान खान इस हमले से बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने ऐसे जुटाई जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पनवेल पुलिस ने अपनी खुफिया जांच में लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से पकड़े गए संदिग्धों के मोबाइल फोन टावर लोकेशन और कुछ अन्य उपकरणों की मदद से जानकारी जुटाई है। इसी जांच के दौरान हमले का कनेक्शन पाकिस्तान से भी निकल कर आया है। 350 पन्नों वाली चार्जशीट में पुलिस ने बताया है कि सलमान खान को मारने के लिए बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान से AK-47 समेत कुछ हथियार मंगाने का प्लान बनाया था। इसके अलावा पुलिस ने एक्टर पर हमला कैसे होगा और घटनास्थल से कैसे भागना है, इसकी पूरी जानकारी भी दी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik की वाइफ पर आया इस यूट्यूबर का दिल, बोला- मैं तो सिर्फ उनके लिए…
चार्जशीट में 5 लोगों के नाम शामिल
पनवेल पुलिस ने अपनी चार्जशीट में 5 लोगों के नाम शामिल किए हैं। इनमें रिजवान हसन, अजय कश्यप, गौतम भाटिया वास्पी, दीपक हवा सिंह और महमूद खान के नाम शामिल हैं। जाहिर है कि दो महीने पहले अप्रैल में पनवेल पुलिस ने खुफिया जानकारी के माध्यम से बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक्टर सलमान खान को जान से मारने का प्लान बना रहा है। एक्टर को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह मौत के घाट उतारने की प्लानिंग थी। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया था कि इस हमले के लिए बिश्नोई गैंग को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से 25 लाख रुपये की सुपारी भी दी गई थी।
15-16 लोगों का था व्हाट्सएप ग्रुप
पुलिस ने अपनी चार्जशीट में यह भी बताया कि सलमान खान फायरिंग केस में बिश्नोई गैंग ने 15-16 लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई भी ऐड था। ग्रुप के माध्यम से ही गैंग ने AK-47 m M16 और M5 मंगाने की पूरी योजना बना ली थी। ये हथियार पाकिस्तान से आने थे, जिसके लिए सुखा शूटर और डोगर का नाम सामने आया था। ये दोनों ही हथियार सप्लाई करने वाले थे।
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
33 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
12 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines