Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस पिछले लंबे समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा फायरिंग केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से उनके बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग हुई है, तब से इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। जाहिर है कि सलमान के घर के बाहर सुबह तड़के 5-5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिससे खान फैमिली भी दंग रह गई थी। मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया था। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। अब इस केस में नया मोड़ आ गया है, जब जेल में बंद एक शूटर ने चौकाने वाला दावा किया है।
शूटर ने बताया क्यों की थी फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटर विक्की गुप्ता ने बताया है कि उसने सलमान खान के घर पर उस दिन फायरिंग क्यों की थी? विक्की ने बताया कि उसका इरादा एक्टर को मारना बिल्कुल नहीं था। वो बस उन्हें डराना चाहता था। इतना ही नहीं विक्की ने बताया कि इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ नहीं है। वो बिश्नोई को अपना आइडल मानता है और उनके आदर्शों पर चलता है। उसी से प्रेरित होकर उसने ऐसा किया था।
मारना नहीं सिर्फ डराना था इरादा
शूटर विक्की गुप्ता ने मुंबई में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका अधिनियम) के तहत एक अदालत में जमानत याचिका दायर की है। इसके साथ ही उसने बताया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई को बिल्कुल हाथ नहीं है। वो कर्ज में डूबा हुआ था, जिसकी वजह से उसे अपराध करने के लिए मजबूर होना पड़ा। विक्की ने आगे बताया कि उसने काले हिरण का शिकार करने वाले एक्टर सलमान खान को डराने के लिए यह सब किया था।
लॉरेंस कई बार दे चुका है धमकी
गौरतलब है कि साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस मामले के बाद से लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर सलमान बने हुए हैं। लॉरेंस ने इस मामले को लेकर अब तक कई बार एक्टर को धमकी भी दी है। उसका कहना है कि अगर सलमान खान काले हिरण का शिकार करने के लिए माफी मांग लेते हैं तो वो उन्हें छोड़ देगा।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
55 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines