हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan के घर पर फायरिंग के लिए लॉरेंस के भाई ने दिए इंस्ट्रक्शन, मुंबई क्राइम ब्रांच ने फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर की पुष्टि

Salman Khan House Firing Case Update: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। इस फायरिंग की घटना में अनमोल का हाथ था या नहीं इसका खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
Salman Khan firing case

Salman Khan House Firing Case Update: इस साल अप्रैल महीने में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस इस केस की जांच कर रही है। वहीं, अब इसमें बड़ा खुलासा हुआ है। जी हां, पुलिस की हालिया जांच में साबित हो गया है कि सलमान खान पर फायरिंग के लिए गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने हमलावरों को इंस्ट्रक्शन दिए थे। पुलिस ने जिन हमलावरों को अरेस्ट किया था, उनके फोन की ऑडियो रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें सैंपल मैच हो गए हैं।

मैच हुए सैंपल

दरअसल, पुलिस ने जिन हमलावरों को अरेस्ट किया है, उनके फोन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए भेजा था। जी हां, पुलिस ने सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से अनमोल के ऑडियो सैंपल लिए और आरोपियों के मोबाइल में मिले ऑडियो को फोरेंसिक लैब भेजा गया। जब इन ऑडियो की जांच हुई तो उसमें ये सैंपल मैच हो गए, जिससे ये साफ होता है कि सलमान के घर पर जब हमलावर फायरिंग करने वाले थे, तो उसके इंस्ट्रक्शन अनमोल ने खुद दिए थे।

सलमान के घर पर हुए 4 राउंड फायर 

बता दें कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग की घटना का मामला सामने आया था। इस फायरिंग के बाद पुलिस ने तेजी से इस मामले में जांच शुरू की और इसमें दो लोगों को अरेस्ट किया। हालांकि पुलिस ने अब तक केस में कई लोगों को अपने शिंकजे में लिया है। बताते चलें कि जिन लोगों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, उन्होंने 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायर किए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने तेजी से की जांच

घटना के बाद से सलमान खान परिवार और फैंस चिंता में आ गए थे। हालांकि, भाईजान ने इसे बेहद शांति से हैंडल किया। वहीं, घटना के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जिम्मेदारी ली। वहीं, अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में अनमोल का ऑडियो भी मैच हो गया है। बता दें कि पुलिस ने इस केस में अब तक 6 लोगों को अरेस्ट किया है। साथ ही आरोपियों पर मकोका भी लगाया गया है। हालांकि इस केस में अरेस्ट हुए एक आरोपी ने फांसी लगाकर अपनी जान भी दे दी।

यह भी पढ़ें- 2 नहीं 3 पत्नियां… 17 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी, क्या इस सच को भी जानती हैं Kritika-Payal?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola