Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के दबंग खान को पहले तो सिर्फ जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। लेकिन अब तो उन पर अटैक भी हो चुका है। सलमान खान (Salman Khan) के घर पर जब फायरिंग हुई तो न सिर्फ एक्टर बल्कि मुंबई सरकार भी सतर्क हो गई। सलमान खान की सुरक्षा तो बढ़ा दी गई है लेकिन इस मामले में जांच एजेंसियां जरा भी चूक नहीं करना चाहतीं। ऐसे में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार नई-नई गुत्थियां सुलझती हुई नजर आ रही हैं। अब इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है और गैंस्टर बिश्नोई का प्लान रिवील हो गया है।
सलमान की गाड़ी पर अटैक का था प्लान
लॉरेंस बिश्नोई अपने भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बार्ड के साथ मिलकर सलमान खान को किस तरह मौत के घाट उतारना चाहता था अब उसका खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की तरह कत्ल करने का मास्टरप्लान बनाया जा रहा था। गैंगस्टर्स का इरादा था कि वो सलमना को भी सिद्धू मूसेवाला की तरह ही गाड़ी में गोलियों से भून दे। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने का षड्यंत्र तैयार किया था।
पाकिस्तान से किया हथियारों का इंतजाम
अपने इस खतरनाक प्लान को अंजाम देने के लिए बिश्नोई ने पाकिस्तान से हथियारों का भी इंतजाम कर लिया था। उसने साजिश रची थी कि वो सुपरस्टार की कार पर हमला करेंगे और उनकी जान ले लेगा। वहीं, अगर वो ऐसा नहीं कर पाते तो ये लोग एक्टर के फार्म हाउस में घुसकर उनकी जान लेने की भी तैयारी में थे। 14 अप्रैल को एक्टर के घर पर हुई फायरिंग मामले में पता चला है कि गैंगस्टर्स ने पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 जैसे खतरनाक हथियारों का इंतजाम कर लिया था।
यह भी पढ़ें: Shubman Gill टीवी की ‘रोबोट बहू’ संग करने वाले हैं शादी? Sara और Sara के बाद Ridhima Pandit पर फिसला दिल?
60 से 70 लोग लगे थे सलमान के पीछे
बता दें, इस मामले में अब तक 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। ये भी कहा जा रहा है कि 60 से 70 लोग एक्टर पर नजर बनाए हुए थे और इनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं। गैंगस्टर का प्लान था कि वो इन नाबालिगों से ही हमला करवाए और फिर इन्हें श्रीलंका रवाना करवा दे। वहीं, अब तक इस केस में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
27 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
32 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
33 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines