अनुज थापन की सुसाइड पर सवाल क्यों? सलमान केस में आरोपी का भाई बोला- पुलिस ने कत्ल किया

Anuj Thapan Suicide: सलमान खान फायरिंग केस में आरोपी अनुज थापन ने कथित तौर पर सुसाइड करने की खबर आने के बाद से उसकी मौत पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आरोपी के भाई अभिषेक थापन का कहना है कि उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता है। साथ ही पुलिस पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

salman khan firing case

Anuj Thapan Suicide.

Anuj Thapan Suicide: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा वेस्ट स्थित घर के बाहर गोलियां चली थीं। उस मामले में एक आरोपी अनुज थापन ने बीती दोपहर पुलिस कस्टडी में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। मामले में नया मोड़ तब आ गया जब अनुज के भाई अभिषेक थापन ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता। पुलिस ने उसका कत्ल किया है। खबर यह है कि अनुज थापन की सुसाइड पर सवाल क्यों उठे। अनुज पिछले छह दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था। एक मई को सुबह करीब 11 बजे मुंबई पुलिस को अनुज के चादर से फांसी लेने की जानकारी मिली। तुरंत अनुज को नजदीकी जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सेंट जार्ज में रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। राज्य सीआईडी को अनुज की सुसाइड केस की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन

अनुज थापन की मौत पर उठे सवाल

पंजाब में अबोहर के गांव के सरपंच मनोज कुमार गोदारा ने भी न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अनुज की मौत पर सवाल खड़े किए। उनका भी आरोप था कि पुलिस कस्टडी में टार्चर से मौत हुई होगी, जिसे पुलिस ने सुसाइड का रूप दिया होगा।

विज्ञापन

सरपंच ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच महाराष्ट्र के बाहर की एजेंसी से करवाने की मांग की। वहीं, अभिषेक ने बताया कि ट्रक ऑपरेटर का काम करने वाला मेरा भाई अनुज सुसाइड नहीं कर सकता। आरोप इतने गंभीर नहीं थे कि वो अपनी जान ले ले।

अनुज के मामा ने भी इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उसने कहा कि हाई सिक्योरिटी जेल में चादर से फंदा लगाना आसान नहीं है। क्या किसी ने भी उसे यह जानलेवा कदम उठाते देखा नहीं होगा। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने कही ये बात

सरपंच ने बताया कि अनुज का गरीब परिवार है और सलमान खान सुपरस्टार हैं। ऊपरी दवाब के चलते भी ऐसा संभव है। अनुज की सुसाइड के मामले में आजाद मैदान थाने में मुंबई पुलिस ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में इसे एक्सीडेंटल डेथ करार दिया।

विज्ञापन

हथियार सप्लाई करने का आरोप

गौरतलब है कि अनुज थापन को सोनू कुमार बिश्नोई के साथ पुलिस ने पंजाब से 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, उन दोनों पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार सप्लाई करने का आरोप था। दोनों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोप है कि दोनों लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े थे और उसके लिए ही काम करते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ