Salman Khan Firing Case: सलमान खान को मिला इस बड़े संगठन का साथ, PM Modi से की खास अपील

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के खिलाफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री एकजुट हो गई है। सभी ने इस घटना की खूब निंदा की है। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन भी सलमान के सपोर्ट में उतर आई है और उसने सलमान की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से खास अपील की है।

Salman Khan Pm Modi

Salman Khan Firing Case: 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर से चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। सुबह 4ः55 बजे के आस-पास दो बाइक सवारों ने सलमान खान के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसके बाद मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और मुंबई क्राइम ब्रांच से 10 लोगों की टीम मामले की तफतीश में जुट गई। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी सलमान के लिए आवाज उठाई है।

विज्ञापन

सुरक्षित नहीं हैं सलमान खान

विज्ञापन

AICWA ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर दो लोगों ने फायरिंग की। सलमान खान ना सिर्फ बॉलीवुड और भारत की जानी-मानी हस्ती हैं बल्कि पूरी दुनिया उन्हें पहचानती है। फायरिंग मुंबई के VIP एरिया में हुई है, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर भी सवाल उठते हैं। सलमान खान खुद सुरक्षित नहीं हैं, चुनावी माहौल में गैंगस्टर्स खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी से ही दरख्वास्त

AICWA ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से खास दरख्वास्त की है। AICWA ने लिखा इस तरह की घटनाएं महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। हमारी प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील है कि सलमान खान की सुरक्षा पर अधिक ध्यान दें और ऐसे शूटर्स पर सख्त एक्शन लें। इस घटना के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है। गैंगस्टर्स इस डर का फायदा लोगों से पैसे ऐंठने के लिए उठा सकते हैं।

विज्ञापन

सलमान को मिला फेम

AICWA का कहना है कि वो सलमान और उनके परिवार के साथ खड़ी है, क्योंकि सलमान खान हमारे परिवार (बॉलीवुड) का हिस्सा हैं। गैंगस्टर्स ने जिस भी वजह से सलमान पर फायरिंग की हो, मगर इससे सलमान को ही खासा फेम मिला है। हमारी प्रशासन से विनती है कि इस मामले पर जल्द और सख्त कार्रवाई करें, जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों। सभी की जिंदगी अहम है, पूरा बॉलीवुड और समूचा देश सलमान खान के साथ है।

विज्ञापन

बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

विज्ञापन

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। काले हिरण शिकार मामले की वजह से बिश्नोई गैंग काफी समय से सलमान खान को निशाना बना रही है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसमें गुनहगारों का चेहरा भी सामने आ चुका है। इस घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए सलमान खान ने कहा था कि ये महज एक पब्लिसिटी स्टंट है और हमलावार पब्लिसिटी बटोरने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ