दिल थाम के बैठ जाइये, इस फिल्म के साथ रिलीज हो रहा है Salman Khan की Tiger 3 का टीजर!

Tiger 3

Image Credit: Instagram

Tiger 3 Teaser: सलमान खान इस साल अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान लेकर बड़े पर्दे पर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल और पूजा हेगड़े भी नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया था। हालांकि इससे पहले सलमान शाहरुख की फिल्म पठान में कैमियो रोल करते नजर आए थे। इन दिनों सलमान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की पिछली दोनों किश्त जबर्दस्त रही हैं। अब टाइगर 3 के टीजर की रिलीज डेट का एलान हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज हो सकता है टीजर

मेकर्स भी अब फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। खबरों के मुताबिक टाइगर 3 का ट्रेलर विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के साथ रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसपर मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

विज्ञापन

शाहरुख का कैमियो

विज्ञापन

विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के साथ अगर टाइगर 3 का टीजर रिलीज होता है तो लोगों का ध्यान सिर्फ टाइगर 3 पर होगा। वहीं फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि छह साल के बाद लोग टाइगर और जोया की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान की केमिस्ट्री भी किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ