KKBKKJ New Poster Release: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
फैंस को भी सलमान खान की इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब सलमान ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने से पहले फैंस के साथ फिल्म का पोस्टर शेयर कर किया है, जिसे देखकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
सलमान ने शेयर किया पोस्टर
बता दें कि ट्रेलर लॉन्च से पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सलमान अपने लंबे बालों वाले लुक में बिल्कुल डैपर लग रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर में सलमान खान ब्लैक कलर की टी-शर्ट और अपना फेमस ब्रेसलेट पहने दिख रहे हैं। इसके साथ ही सलमान ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि- “ट्रेलर आज शाम 6 बजे आउट।”
पोस्टर में दिखा सलमान का नया लुक
सलमान के इस नए लुक को देखकर फैंस अब ट्रेलर के लिए अपनी एक्साइटमेंट को छुपा नहीं पा रहे हैं। साथ ही यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- “आखिरकार वह दिन आ ही गया किसी का भाई किसी की जान ट्रेलर ब्रिंग इट ऑन ” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि- “ब्लॉकबस्टर लोडिंग.” और ‘ग्रैंड ब्लॉकबस्टर’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर आज शाम को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, पलक तिवारी और जस्सी गिल ने भी अहम रोल प्ले किया है। वहीं, ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान की इस फिल्म को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा क्रेज है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines